Weather Forecast: झारखंड में बारिश, MP में ‘यलो अलर्ट’ जारी, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Weather Update Today : आज यानी कि 17 मार्च से पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो सकती है. वहीं अगले कुछ घंटों के दौरान, विदर्भ, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं गरज के साथ तेजी बौछारें संभव हैं. स्काईमेट वेदर के अनुसार पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां हल्की से मध्यम होंगी.

Live Updates
3:03 AM. 18 Mar 23 9:33 PM. 17 Mar

एमपी में ‘यलो अलर्ट’ जारी

आईएमडी ने मध्य प्रदेश के रीवा एवं शहडोल संभागों के जिलों में तथा गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, खंडवा, बुरहानपुर एवं पन्ना जिलों में अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात एवं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के लिए ‘यलो अलर्ट’ भी जारी किया है.

3:03 AM. 18 Mar 23 9:33 PM. 17 Mar

मध्य प्रदेश का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि एवं गरज के साथ बिजली गिरने तथा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के पूर्वानुमान के बाद ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के भोपाल, उज्जैन एवं चंबल संभागों के जिलों में तथा धार, इंदौर, दतिया, ग्वालियर, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, सागर, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर, सिवनी एवं कटनी जिलों में अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि एवं गरज के साथ बिजली गिर सकती है. साथ ही कुछ जगहों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

3:03 AM. 18 Mar 23 9:33 PM. 17 Mar

राजस्थान का मौसम

राजस्थान के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है और कुछ जगहों पर तेज हवाओं और गरज के साथ ओले भी पड़े हैं. जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण जोधपुर बीकानेर, जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर व भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में मध्यम से तीव्र दर्जे के थंडरस्टॉर्म (तूफान, गजर के साथ बारिश), तेज हवाएं व ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है.

3:03 AM. 18 Mar 23 9:33 PM. 17 Mar

गुजरात में तेज बारिश

गुजरात के अरावली जिले में शुक्रवार को तेज बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि देखने को मिली. इसका वीडियो भी सामने आया है.

3:03 AM. 18 Mar 23 9:33 PM. 17 Mar

इन राज्यों में होगी बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, नागालैंड, मणिपुर और तेलंगाना और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

3:03 AM. 18 Mar 23 9:33 PM. 17 Mar

झारखंड में होगी बारिश

पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा और उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से झारखंड के दक्षिणी हिस्से को छोड़कर सभी जिलों में मौसम बदलने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. झारखंड के इन इलाकों में ओले गिरने की आशंका है. इस दौरान झारखंड के कम से कम 19 जिलों में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है.

मुख्य बातें

Weather Update Today : आज यानी कि 17 मार्च से पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो सकती है. वहीं अगले कुछ घंटों के दौरान, विदर्भ, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं गरज के साथ तेजी बौछारें संभव हैं. स्काईमेट वेदर के अनुसार पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां हल्की से मध्यम होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vyshnav chandran

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >