Weather Forecast: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, इन इलाकों में लौटी ठंड! जानें अपने राज्य का मौसम

वैलेंटाइन डे से पहले पछुआ हवाओं की वजह से झारखंड में ठंड बढ़ती जा रही है. राजधानी रांची और लौहनगरी जमशेदपुर के तापमान में एक बार फिर बड़ी गिरावट आयी है. आगामी दिनों में इसमें और गिरावट आने के आसार हैं. इतना ही नहीं, आने वाले दिनों में आसमान में बादल भी छायेंगे. मौसम विभाग से अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक रहने की उम्मीद है, वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगी. पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में मंगलवार को सर्द मौसम का सितम जारी रहा.

Live Updates
12:14 PM. 14 Feb 23 12:14 PM. 14 Feb

हरियाणा में सर्द मौसम जारी

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस एवं हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा. उसने बताया कि करनाल में 6.8 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 8.5 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 8.8 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 9.3 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में सात डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा.

12:14 PM. 14 Feb 23 12:14 PM. 14 Feb

पंजाब में सर्द मौसम जारी

मौसम विज्ञान विभाग ने एक रिपोर्ट में बताया पंजाब में बठिंडा का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम पर पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उसके अनुसार अमृतसर में 6.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 9.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 9.2 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 7.1 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में सात डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में आठ डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा.

12:14 PM. 14 Feb 23 12:14 PM. 14 Feb

दिल्ली में तेज हवा चलने की संभावना, न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 56 प्रतिशत रहा. मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में यहां तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया है जबकि अधिकतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना व्यक्त की है.

12:14 PM. 14 Feb 23 12:14 PM. 14 Feb

पठानकोट, जालंधर सहित कई अन्य शहरों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे

पठानकोट, जालंधर, बठिंडा, फिरोजपुर, अमृतसर, चूरू, बीकानेर, करनाल सहित कई अन्य शहरों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे है. ऐसे में तापमान में इस भारी गिरावट से ठंड इन इलाकों में बढ़ी है.

12:14 PM. 14 Feb 23 12:14 PM. 14 Feb

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को तापमान बढ़ने की संभावना जतायी जा सकती है. साथ ही बता दें कि सोमवार की तरह ही ठंड हवायें चलेंगी. मौसम विभाग से अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक रहने की उम्मीद है, वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगी.

12:14 PM. 14 Feb 23 12:14 PM. 14 Feb

झारखंड-बिहार सहित इन राज्यों में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड

वैलेंटाइन डे से पहले पछुआ हवाओं की वजह से झारखंड में ठंड बढ़ती जा रही है. राजधानी रांची और लौहनगरी जमशेदपुर के तापमान में एक बार फिर बड़ी गिरावट आयी है. आगामी दिनों में इसमें और गिरावट आने के आसार हैं. इतना ही नहीं, आने वाले दिनों में आसमान में बादल भी छायेंगे.

मुख्य बातें

वैलेंटाइन डे से पहले पछुआ हवाओं की वजह से झारखंड में ठंड बढ़ती जा रही है. राजधानी रांची और लौहनगरी जमशेदपुर के तापमान में एक बार फिर बड़ी गिरावट आयी है. आगामी दिनों में इसमें और गिरावट आने के आसार हैं. इतना ही नहीं, आने वाले दिनों में आसमान में बादल भी छायेंगे. मौसम विभाग से अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक रहने की उम्मीद है, वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगी. पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में मंगलवार को सर्द मौसम का सितम जारी रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >