Weather Updates : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी,बिहार में गिरेगा पारा, जानें कैसा रहेगा नये साल पर मौसम, दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट, झारखंड-यूपी में कांप रहे हैं लोग
Weather Forecast Today LIVE Updates, Weather Predictions 31 December 2020 : पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के बाद उत्तरभारत में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में शीत लहर चलने की संभावना है. 30-31 दिसंबर के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal,Jharkhand,bihar,Madhya pradesh Weather updates) के हिस्सों और ओडिशा में कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
Sahibzada Ajit Singh Nagar: A man boards a bus amid dense fog during a cold morning, in Sahibzada Ajit Singh Nagar district, Tuesday, Dec. 29, 2020. (PTI Photo)(PTI29-12-2020_000058B)
Live Updates
7:47 PM. 31 Dec 202:17 PM. 31 Dec
कड़ाके की ठंड जारी
मध्यप्रदेश के अधिकांश भाग में पिछले 24 घंटे में कड़ाके की ठंड जारी रही, जिससे अगले दो-तीन दिन राहत मिलने की संभावना नहीं है.
1:22 PM. 31 Dec 207:52 AM. 31 Dec
उत्तर प्रदेश में कोहरा
उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाया नजर आ रहा है जबकि राज्य के कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. लखनऊ मौसम कार्यालय ने कहा कि इलाहाबाद मंडल में दिन के तापमान में गिरावट आई है, जबकि राज्य के अन्य मंडलों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है.
1:22 PM. 31 Dec 207:52 AM. 31 Dec
बिहार में गिरेगा पारा
बिहार में आगामी दो दिनों में रात का पारा दो से चार डिग्री के बीच गिरने के आसार हैं. इस दौरान मध्यम तेज गति से हवा भी चलने की आशंका हैं. हालांकि, दिन के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आने वाला है. नये साल के स्वागत में मौसम भी मेहरबान होने जा रहा है. साल की शुरुआत सुहाने दिन के साथ होने वाली है.
1:22 PM. 31 Dec 207:52 AM. 31 Dec
कश्मीर में भीषण शीतलहर
कश्मीर बुधवार को भीषण शीतलहर की चपेट में रहा और समूची घाटी में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को हुई बर्फबारी से पहले छाए बादलों की वजह से लगातार दो रात से रात का तापमान जमाव बिन्दु के नजदीक था, लेकिन उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में यह शून्य से 11 डिग्री नीचे पहुंच गया.
1:22 PM. 31 Dec 207:52 AM. 31 Dec
उत्तर भारत में शीत लहर जारी, ठंड का प्रकोप बढ़ा
देश के उत्तरी राज्यों में बुधवार को शीत लहर जारी रही, जबकि जम्मू सहित कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा, जहां दृश्यता कम होने के कारण नौ उड़ानें रद्द कर दी गईं. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया.
4:03 AM. 31 Dec 2010:33 PM. 30 Dec
दिल्ली में गुरुवार को जारी रहेगी शीतलहर, चेन्नई में छाये रहेंगे बादल, कोलकाता में सुबह धुंध रहेगी, मुंबई में साफ रहेगा आसमान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भी शीतलहर जारी रहेगी. वहीं, चेन्नई में मुख्य रूप से बादल छाये रहेंगे. मुंबई में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा. हालांकि, कोलकाता में सुबह धुंध रहने और बाद में आसमान साफ रहने का अनुमान है.
मुख्य बातें