Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के कारण नवरात्रि के दौरान यहां होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Forecast Today: मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य पाकिस्तान और पड़ोसी क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित हुआ है, जिसके 15 अक्टूबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिलने के साथ ही और तीव्र होने की आशंका है. जानें मौसम का हाल

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभवना है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है. इन क्षेत्रों में छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है. लक्षद्वीप और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत और तेलंगाना में हल्की बारिश संभव है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी करते हुए वहां के कुछ इलाकों में तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अगले दो से तीन दिन तक भारी बारिश व बर्फबारी होने की चेतावनी दी है. आईएमडी के मुताबिक, यह मौसम का पहला तीव्र पश्चिमी विक्षोभ है और उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत में आगामी 17 अक्टूबर तक इसका असर देखने को मिलेगा.

आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब में भी सोमवार को भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, उक्त अवधि में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली कड़कने का पूर्वानुमान है.

आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद उत्तर-पश्चिम भारत में निचले क्षोभमंडल स्तर पर हिमालय से आने वाली शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रबल होने की संभावना है, जिससे क्षेत्र में 17 अक्टूबर से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है.

Also Read: Weather Forecast LIVE: यहां भारी बारिश के आसार, जानें UP-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी 24 घंटे में राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है. जयपुर के मौसम केंद्र के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 अक्टूबर को जैसलमेर, बीकानेर, फलोदी, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू एवं आसपास के क्षेत्रों तथा पूर्वी राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम केंद्र का कहना है कि 16 अक्टूबर को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर एवं कोटा संभागों के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >