Weather Forecast Today LIVE Updates : देश के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे, कांप रहे हैं लोग, दिल्ली में बारिश, जानें झारखंड-यूपी-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Today LIVE Updates : राजधानी दिल्‍ली और आसपास (delhi min temp,weather) के इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा नजर आ रहा है. देश के कई इलाकों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. उत्तरी राज्यों में शीतलहर (cold wave) जारी है. पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी (snowfall) के बाद उत्तरभारत में शीतलहर का प्रकोप (cold) और बढ़ गया. मौसम विभाग (IMD Alest) ने बताया कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal, Jharkhand, bihar, Madhya Pradesh Weather updates) के हिस्सों और ओडिशा में कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है. मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
7:52 PM. 2 Jan 21 2:22 PM. 2 Jan

दिल्ली में हल्की बारिश

अगले दो से तीन दिनों के दौरान दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है

7:52 PM. 2 Jan 21 2:22 PM. 2 Jan

दिल्ली में न्यूनतम तापमान बढ़कर 9 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते दिल्ली में अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

7:52 PM. 2 Jan 21 2:22 PM. 2 Jan

पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में हुई हल्की बारिश

पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी मौसम सर्द बना रहा, हरियाणा के हिसार में तापमान गिरकर दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. दोनों ही राज्यों के कई हिस्सों में रातभर बारिश हुई. चंडीगढ़ में 0.6 मिमी, अंबाला में दो मिमी, करनाल में 2.8 मिमी, सिरसा में 0.6 मिमी, लुधियाना में 0.4 मिमी, पटियाला में 0.4 मिमी और हलवाड़ा में पांच मिमी बरसात हुई. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हिसार में तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम, दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के अमृतसर में तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

5:52 PM. 2 Jan 21 12:22 PM. 2 Jan

दिल्ली में बूंदाबांदी, न्यूनतम तापमान बढ़कर सात डिग्री सेल्सियस हुआ

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हिस्सों में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई जबकि बादल छाये रहने के चलते न्यूनतम तापमान बढ़कर सात डिग्री सेल्सियस हो गया.

5:03 PM. 2 Jan 21 11:33 AM. 2 Jan

बारिश का अनुमान

ठंड का सितम जारी है. हरियाणा-यूपी के कई इलाकों में आज बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. हरियाणा-यूपी और दिल्ली सहित के कई इलाकों ढंड बढ़ने से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

4:44 PM. 2 Jan 21 11:14 AM. 2 Jan

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 2 से 5 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. जिससे ठंड (Cold) का प्रकोप और ज्यादा बढ़ सकता है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates : राजधानी दिल्‍ली और आसपास (delhi min temp,weather) के इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा नजर आ रहा है. देश के कई इलाकों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. उत्तरी राज्यों में शीतलहर (cold wave) जारी है. पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी (snowfall) के बाद उत्तरभारत में शीतलहर का प्रकोप (cold) और बढ़ गया. मौसम विभाग (IMD Alest) ने बताया कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal, Jharkhand, bihar, Madhya Pradesh Weather updates) के हिस्सों और ओडिशा में कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है. मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >