Weather Forecast : कश्मीर में कड़ाके की सर्दी, दिल्‍ली में शीतलहर का कहर, कोहरा बना मुसीबत, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today LIVE Update : देश के उत्‍तरी हिस्‍से में इस वक्त भी कड़ाके की ठंड (Winter 2021) जारी है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी (Snowfall) के कारण तापमान (cold wave) में गिरावट नजर आ रही है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
3:41 AM. 21 Jan 21 10:11 PM. 20 Jan

पहलगाम में पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड

कश्मीर घाटी में बुधवार को भी लोगों को कड़ाके की सर्दी से कुछ खास राहत नहीं मिल पायी, क्योंकि कई हिस्सों में तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. उत्तरी कश्मीर के मशहूर स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान मंगलवार रात 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि, सोमवार रात यहां तापमान शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था. पर्यटन स्थल पहलगाम में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है और यहां तापमान शून्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

3:41 AM. 21 Jan 21 10:11 PM. 20 Jan

जानें यूपी के मौसम का हाल

यूपी में पिछले 24 घंटो में प्रदेश के कुछ हिस्सों में कही हल्का तो कही घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग के मुताबिक बरेली, मुरादाबाद आगरा, मेरठ मंडलों में दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गयी, जबकि प्रयागराज और गोरखपुर में तापमान सामान्य से कम रहा. उत्तर प्रदेश में सबसे कम तापमान इटावा में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि, सर्वाधिक तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस बलिया में रहा. प्रदेश में आम तौर पर मौसम के खुश्क रहने के साथ ही कही हल्का तो कही घना कोहरा छाया रहने की संभावना जतायी जा रही है.

3:41 AM. 21 Jan 21 10:11 PM. 20 Jan

पंजाब, हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है. इसके अनुसार पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटियाला में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि, अमृतसर में रात को कड़ाके की ठंड पड़ी और यहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

8:05 PM. 20 Jan 21 2:35 PM. 20 Jan

कश्मीर घाटी में कड़ाके की सर्दी से लोगों को खास राहत नहीं

कश्मीर घाटी में बुधवार को भी लोगों को कड़ाके की सर्दी से कुछ खास राहत नहीं मिल पाई क्योंकि कई हिस्सों में तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मंगलवार रात शहर में दर्ज न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम था.

8:05 PM. 20 Jan 21 2:35 PM. 20 Jan

एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, गाजियाबाद सबसे ज्यादा प्रदूषित

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के विभिन्न शहरों में बुधवार को वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही और गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहर रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रदूषण सूचकांक ऐप ‘समीर’ के अनुसार बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गाजियाबाद में 347, ग्रेटर नोएडा में 336 और नोएडा में 322 दर्ज किया किया गया.

8:05 PM. 20 Jan 21 2:35 PM. 20 Jan

ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करना शुरू करेगा

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार से ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करना शुरू करेगा और इसके परिणामस्वरूप सोमवार तक तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Update : देश के उत्‍तरी हिस्‍से में इस वक्त भी कड़ाके की ठंड (Winter 2021) जारी है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी (Snowfall) के कारण तापमान (cold wave) में गिरावट नजर आ रही है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >