Weather Forecast Today LIVE Updates : 7 जनवरी तक कड़ाके की ठंड और पाला से राहत मिलने की उम्मीद, जानें यूपी-झारखंड सहित अन्‍य राज्‍यों का हाल

Weather Forecast Today LIVE Updates : उत्तर भारत में जारी शीतलहर (cold wave) के बीच देश के अधिकतर भागों में हल्की बारिश और बर्फबारी (delhi rain,snowfall) देखी जा रही है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान किया है. उत्तर भारत में पांच जनवरी तक भारी बारिश (min temp,weather) जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग (IMD Alest) ने बताया कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal, Jharkhand, bihar, Madhya Pradesh Weather updates) के हिस्सों और ओडिशा में कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है. मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
5:03 PM. 4 Jan 21 5:03 PM. 4 Jan

दिल्ली में बारिश 

दिल्ली एनसीआर इलाके में बारिश हुई. आसमान में बादल छाये रहे. ना सिर्फ दिल्ली बल्कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा समेत हरियाणा कई इलाकों में भी बारिश हुई. आसमान पर बादल छाये रहे. दूसरी तरफ आने वाले 48 घंटों में भी बारिश की संभावना जाहिर की गयी है.

4:27 PM. 4 Jan 21 4:27 PM. 4 Jan

गुजरात का नलिया रहा सबसे ठंडा शहर

स्काईमेट के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत, भारत-गंगा के मैदानी भागों, मध्य भारत के कुछ हिस्सों में उत्तर-पश्चिमी ठंडी और शुष्क हवाएं धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है. जिससे उत्तर पश्चिम भारत में 7 जनवरी तक कड़ाके की ठंड और पाला से राहत मिलने की उम्मीद है. 4 जनवरी को भारत के मैदानी राज्यों में सबसे ठंडा शहर रहा गुजरात का नलिया रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. उत्तर भारत में 7 जनवरी तक कड़ाके की ठंड से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

1:58 PM. 4 Jan 21 1:58 PM. 4 Jan

बारिश और ओलावृष्टि की आशंका

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ में 6 जनवरी तक बारिश के आसार. ओलावृष्टि की भी आशंका

1:58 PM. 4 Jan 21 1:58 PM. 4 Jan

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदल रहा है मौसम 

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, उत्तर भारत पर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ इस समय बना हुआ है. साथ ही मैदानी इलाकों में राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है. इन दोनों सिस्टमों के अलावा अरब सागर से राजस्थान के बीच बना ट्रफ और छत्तीसगढ़ व आसपास के भागों पर बना विपरीत चक्रवाती क्षेत्र के कारण उत्तर भारत का मौसम में ऐसा बदलाव आ रहा है.

10:15 AM. 4 Jan 21 10:15 AM. 4 Jan

जम्मू कश्मीर के बनिहाल में हुई सबसे ज्यादा बारिश

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हुई. सर्दी में हो रही बारिश की बात करें तो सबसे अधिक वर्षा जम्मू कश्मीर के बनिहाल में हुई, जहां 48 मिमी वर्षा दर्ज की गई.

9:27 AM. 4 Jan 21 9:27 AM. 4 Jan

मौसम में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों तक झारखंड में मौसम में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक दो-तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में और दो से तीन डिग्री सेसि की वृद्धि हो सकती है.

9:27 AM. 4 Jan 21 9:27 AM. 4 Jan

सोमवार को करीब 3 घंटे तक बारिश

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार को करीब 3 घंटे तक बारिश हुई. आज भी बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट विभाग ने जारी किया है.

9:27 AM. 4 Jan 21 9:27 AM. 4 Jan

तापमान में हल्की गिरावट

बिहार में दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी. हालांकि रात के तापमान में कुछ इजाफा होने के संकेत हैं.

9:27 AM. 4 Jan 21 9:27 AM. 4 Jan

बिहार के आसमान में बादल छाये रहने के आसार

सोमवार-मंगलवार को पूरे बिहार के आसमान में बादल छाये रहने के आसार हैं. हालांकि उत्तर बिहार में हल्की बूंदा-बांदी होने के आसार हैं.

9:27 AM. 4 Jan 21 9:27 AM. 4 Jan

झारखंड में शीतलहरी नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में झारखंड में शीतलहरी नहीं चलेगी. तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, लेकिन ज्यादा ठंड का प्रकोप नहीं रहेगा.

9:27 AM. 4 Jan 21 9:27 AM. 4 Jan

आसमान में बादल छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. बादलों की उपस्थिति के कारण रात के तापमान में वृद्धि होगी. सुबह और शाम में कुहासा अधिक रहने की संभावना है.

9:27 AM. 4 Jan 21 9:27 AM. 4 Jan

हिमाचल प्रदेश में फिर बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में रविवार को फिर बर्फबारी हुई, जबकि उत्तर भारत के राज्यों में बारिश हुई है. वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार तक बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

7:47 AM. 4 Jan 21 7:47 AM. 4 Jan

कश्मीर घाटी में बर्फबारी

कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर बर्फबारी होने के कारण इसका शेष देश से सड़क एवं हवाई संपर्क टूट गया है. बर्फबारी की वजह से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया तथा श्रीनगर हवाईअड्डा आने-जाने वाली उड़ानें भी बाधित हुई. श्रीनगर में तीन से चार इंच बर्फबारी हुई, जबकि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में नौ इंच बर्फबारी हुई. जवाहर सुरंग के आसपास के इलाकों में करीब 10 इंच बर्फबारी हुई.

7:47 AM. 4 Jan 21 7:47 AM. 4 Jan

उत्तर भारत में पांच जनवरी तक भारी बारिश

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान किया है, जहां हल्की बारिश हुई है. उत्तर भारत में पांच जनवरी तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है. इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों पर बारिश के अलावा ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है.

7:47 AM. 4 Jan 21 7:47 AM. 4 Jan

मैदानी इलाकों का हाल

आईएमडी के मुताबिक, इस तरह की मौसमी गतिविधियां मैदानी इलाकों (पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान) में सोमवार को भी नजर आएंगी. यानी बारिश होगी. सोमवार से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में बर्फबारी चरम पर रहेंगी.

7:47 AM. 4 Jan 21 7:47 AM. 4 Jan

जबरदस्त शीतलहर चलने की संभावना

विभाग ने कहा कि बारिश के बाद उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी भागों में उत्तरी-उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलने का अनुमान है, जिसके चलते सात जनवरी से पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के दूर-दराज के स्थानों पर जबरदस्त शीतलहर चलने की संभावना है.

7:47 AM. 4 Jan 21 7:47 AM. 4 Jan

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates : उत्तर भारत में जारी शीतलहर (cold wave) के बीच देश के अधिकतर भागों में हल्की बारिश और बर्फबारी (delhi rain,snowfall) देखी जा रही है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान किया है. उत्तर भारत में पांच जनवरी तक भारी बारिश (min temp,weather) जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग (IMD Alest) ने बताया कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal, Jharkhand, bihar, Madhya Pradesh Weather updates) के हिस्सों और ओडिशा में कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है. मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >