Weather Forecast Updates : रविवार और सोमवार को ओडिशा समेत इन राज्यों में Heavy Rain

Weather Forecast Today Live Updates : India Meteorological Department के अनुसार देश के अधिकांश भागों से monsoon लौट चुका है. 10 अक्टूबर (10 october 2020) यानी आज jharkhand, bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. अगले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में (winter season) ठंड दस्तक दे देगी. उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर low pressure area बन रहा है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
3:56 PM. 10 Oct 20 3:56 PM. 10 Oct

झारखंड के इन दो जिलों में अगले दो-तीन घंटों में गरज के साथ हो सकती है बारिश , रविवार और सोमवार को ओडिशा समेत इन राज्यों में Heavy Rain

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के कुछ भागों में अगले दो-तीन घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है. इसके अलावा, 11 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, तेलंगाना, तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 11-12 अक्टूबर तटीय ओडिशा और कोंकण और गोवा में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है.

2:15 PM. 10 Oct 20 2:15 PM. 10 Oct

झारखंड में बारिश शुरू

झारखंड के कुछ इलाकों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रांची में भी बारिश के आसार हैं.

2:15 PM. 10 Oct 20 2:15 PM. 10 Oct

मानसून सामान्य

झारखंड में पिछले 24 घंटे में मानसून सामान्य रहा है.

2:15 PM. 10 Oct 20 2:15 PM. 10 Oct

कुछ राज्‍यों में भारी बारिश

भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 अक्‍टूबर तक नॉर्थ इंडिया के कुछ राज्‍यों में भारी बारिश हो सकती है.

2:15 PM. 10 Oct 20 2:15 PM. 10 Oct

धनबाद में उमस भरी गर्मी

झारखंड के धनबाद में लोग उमस भरी गर्मी महसूस कर रहे हैं. वहीं, विभाग के अनुसार दोपहर बाद मौसम में बदलाव का अनुमान है.

2:15 PM. 10 Oct 20 2:15 PM. 10 Oct

कोरोना आइसोलेशन वार्ड में कल भारी बारिश के बाद जलभराव

छत्तीसगढ़:अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में कल भारी बारिश के बाद जलभराव हुआ. अम्बिकापुर नगर पालिक के महापौर डॉ.अजय तिर्की ने बताया कि वहां सामान्य बारिश के लिए ड्रेनेज सिस्टम पर्याप्त है, इतनी तेज़ बारिश के हिसाब से कुछ देर के लिए थोड़ा ओवरफ्लो हुआ था.

2:15 PM. 10 Oct 20 2:15 PM. 10 Oct

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मध्य प्रदेश में 13 अक्टूबर से बूंदाबांदी शुरू हो सकती है.

2:15 PM. 10 Oct 20 2:15 PM. 10 Oct

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती नजर आ रही है. राष्ट्रीय राजधानी के आनंद विहार इलाके में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 230, द्वारका सेक्टर-8 में 248, आईटीओ में 254 और जहांगीरपुरी में 267 है. इन चारों जगहों पर हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में है.

2:15 PM. 10 Oct 20 2:15 PM. 10 Oct

भूकंप के झटके

मिजोरम में आये भूकंप के झटके

2:15 PM. 10 Oct 20 2:15 PM. 10 Oct

बिहार से मानसून विदा

मौसम विभाग के अनुसार बिहार से 10 अक्टूबर से पहले मानसून विदा होने की उम्मीद जतायी गई थी.

2:15 PM. 10 Oct 20 2:15 PM. 10 Oct

कई इलाकों में बारिश कुछ घंटों में शुरू हो जाए

झारखंड की राजधानी रांची सहित सूबे के कई इलाकों में बारिश कुछ घंटों में शुरू हो जाएगी. मौसम विभाग के अनुसार रांची, रामगढ, बोकारो, हजारीबाग में अगले दो से तीन घंटों में बारिश होगी.

2:15 PM. 10 Oct 20 2:15 PM. 10 Oct

बारिश और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने झारखंड के कई इलाके में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.

7:21 AM. 10 Oct 20 7:21 AM. 10 Oct

झारखंड में होगी बारिश

झारखंड की राजधानी रांची सहित सूबे के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं. प्रदेश के कुछ इलाकों में आज बारिश की संभावना बनी हुई है.

7:21 AM. 10 Oct 20 7:21 AM. 10 Oct

यहां होगी भारी बारिश

उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के और मजबूत होने एवं पूर्वी तट की ओर बढ़ने से ओडिशा से लेकर आंध्र प्रदेश के तट तक और कर्नाटक एवं तेलंगाना में रविवार और सोमवार को भारी बारिश होने की संभावना है.

7:21 AM. 10 Oct 20 7:21 AM. 10 Oct

आईएमडी ने चेतावनी दी

भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है. आईएमडी ने बताया कि ओडिशा से लेकर आंध्र प्रदेश के तट तक और कर्नाटक एवं तेलंगाना में कम दबाव का क्षेत्र शुक्रवार सुबह बना और अगले 24 घंटे में इसके और मजबूत होने की संभावना है.

7:21 AM. 10 Oct 20 7:21 AM. 10 Oct

मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना

बता दें कि कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात बनने का पहला चरण है लेकिन यह जरूरी नहीं है कि प्रत्येक कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात में ही तब्दील हो. हालांकि, सामान्यत: अक्टूबर के महीने में बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनते हैं और पूर्वी तट से टकराते हैं. कम दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव और चक्रवाती हवा की वजह से अधिकतर इलाकों और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के कुछ इलाकों में शनिवार को मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.

7:21 AM. 10 Oct 20 7:21 AM. 10 Oct

आईएमडी ने बताया

आईएमडी ने बताया कि शनिवार से यानी आज से ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, भीतरी कर्नाटक और मराठवाड़ा में बारिश शुरू हो जाएगी और रायलसीमा को छोड़ बाकी इलाकों में रविवार और सोमवार को बारिश तेज होगी.

7:21 AM. 10 Oct 20 7:21 AM. 10 Oct

समुद्र के भी अशांत रहने की उम्मीद

मौसम विभाग ने बताया कि समुद्र के भी अशांत रहने की उम्मीद है. इसके मद्देनजर आईएमडी ने मछुआरों को नौ और 10 अक्टूबर को अंडमान सागर और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह दी है. इसके साथ ही ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु के अपतटीय क्षेत्र में भी रविवार से सोमवार दोपहर तक मछुआरों को नहीं जाने का परामर्श दिया गया है.

Madhya Pradesh by Election 2020 : घुटने पर शिवराज ! कहा- लोग कहते थे सूपड़ा साफ हो जाएगा….

7:21 AM. 10 Oct 20 7:21 AM. 10 Oct

मछुआरों को तट पर लौटने की सलाह

आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में गए मछुआरों को भी तट पर लौटने की सलाह दी जाती है.

7:21 AM. 10 Oct 20 7:21 AM. 10 Oct

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Live Updates : India Meteorological Department के अनुसार देश के अधिकांश भागों से monsoon लौट चुका है. 10 अक्टूबर (10 october 2020) यानी आज jharkhand, bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. अगले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में (winter season) ठंड दस्तक दे देगी. उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर low pressure area बन रहा है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >