Weather Forecast : ओडिशा के तटीय क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, झारखंड और कर्नाटक में होगी बारिश, जानें बिहार-यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today Live Updates : India Meteorological Department ने कहा कि देश के अधिकांश भागों से monsoon लौट रहा है. आज jharkhand, bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना बनी हुई है. इधर, बंगाल की खाड़ी में low pressure area बन गया है. माना जा रहा है कि Delhi में आगामी एक पखवाड़े के दौरान दिल्ली-एनसीआर में हल्की (winter season) ठंड दस्तक दे देगी. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
4:01 PM. 6 Oct 20 4:01 PM. 6 Oct

ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन

ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन नजर आ रहा है. इसका प्रभाव पूर्वी बिहार से पश्चिम बंगाल के गंगा के तटों तक बना है. झारखंड के धनबाद और आसपास इसका ही प्रभाव है.

2:27 PM. 6 Oct 20 2:27 PM. 6 Oct

कुछ देर में झारखंड के इन इलाकों में होगी बारिश

झारखंड के पलामू ,लातेहार और गिरिडीह में अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

2:27 PM. 6 Oct 20 2:27 PM. 6 Oct

लद्दाख में अलग-अलग समय पर भूकंप के दो झटके

लद्दाख में मंगलवार सुबह मध्यम 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सुबह पांच बजकर 13 मिनट पर कुछ सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे फिलहाल जानमाल की हानि की कोई रिपोर्ट नहीं है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का एक अन्य झटका रात 11 बजकर 43 मिनट पर महसूस किया गया. दोनों ही भूकंप के केन्द्र जमीन में 10 किलोमीटर कह गहराई पर स्थित थे.

2:27 PM. 6 Oct 20 2:27 PM. 6 Oct

साइक्लोन सीजन शुरू

आपको बता दें कि मॉनसून के वापस होते ही साइक्लोन सीजन शुरू हो जाता है. अक्टूबर-नवंबर-दिसम्बर में बंगाल की खाड़ी चक्रवाती तूफान विकसित होने के अनुकूल रहती है.

2:27 PM. 6 Oct 20 2:27 PM. 6 Oct

दिल्ली में ठंड की दस्तक

राजधानी दिल्ली में अब धीरे-धीरे गुलाबी ठंड दस्तक देने लगी है. मॉनसून के खत्म होने के बाद न्यूनतम तापमान पहली बार 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है.

2:27 PM. 6 Oct 20 2:27 PM. 6 Oct

दिल्ली में अब भी बारिश की संभावना अक्टूबर के पहले पखवाड़े तक बहुत कम

स्काईमेट वेदर के अनुरसार दिल्ली में अब भी बारिश की संभावना अक्टूबर के पहले पखवाड़े तक बहुत कम है. बल्कि यह कह सकते हैं कि पूरे अक्टूबर महीने में बारिश की संभावना ना के बराबर रहती है.

2:27 PM. 6 Oct 20 2:27 PM. 6 Oct

हवाओं का रुख फिर से बदलकर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हो सकता है

7 से 9 अक्टूबर के बीच हवाओं का रुख फिर से बदलकर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हो सकता है क्योंकि उसी दौरान मध्य प्रदेश पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र ओडिशा की तरफ से आने वाला है.

2:27 PM. 6 Oct 20 2:27 PM. 6 Oct

बिहार, झारखंड, बंगाल में आज भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने बताया है कि पहले से बने निम्न दबाव के कारण ओडिशा से लेकर छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश हो रह है.

2:27 PM. 6 Oct 20 2:27 PM. 6 Oct

बागमती के जलस्तर में दूसरे दिन भी आयी कमी

बिहार में बागमती नदी के जलस्तर में एक तरफ कमी आ रही है, तो दूसरी ओर नये इलाके में इसका फैलना भी जारी है.

2:27 PM. 6 Oct 20 2:27 PM. 6 Oct

अगले 12 घंटों के दौरान यहां बारिश

अगले 12 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

2:27 PM. 6 Oct 20 2:27 PM. 6 Oct

अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम

आईएमडी ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम का पूर्वानुमान जताया है.

2:27 PM. 6 Oct 20 2:27 PM. 6 Oct

बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या अब 1,04,625

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने एक बुलेटिन में कहा कि असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या अब 1,04,625 है जबकि यह संख्या रविवार को 1,35,074 थी. धेमाजी, मोरीगांव और नौगांव जिलों के कुल 312 गांवों में अभी भी पानी भरा है और 19,737 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित है.

2:27 PM. 6 Oct 20 2:27 PM. 6 Oct

भारी से बहुत भारी वर्षा

अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई. इसके साथ ही असम, मेघालय, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश हुई.

2:27 PM. 6 Oct 20 2:27 PM. 6 Oct

आईएमडी ने कहा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थिति अनुकूल होती नजर आ रही है.

2:27 PM. 6 Oct 20 2:27 PM. 6 Oct

दिल्ली में तापमान में मामूली गिरावट

दिल्ली में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

6:26 AM. 6 Oct 20 6:26 AM. 6 Oct

झारखंड में बारिश

मौसम विभाग की मानें तो झारखंड में 6 अक्टूबर, 7 अक्टूबर को बारिश होगी.

6:26 AM. 6 Oct 20 6:26 AM. 6 Oct

छत्तीसगढ़ में बारिश

6-7 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में बारिश होगी.

6:26 AM. 6 Oct 20 6:26 AM. 6 Oct

ओडिशा में भारी वर्षा

6 से 7 अक्टूबर के दौरान ओडिशा में भारी वर्षा की संभावना है.

6:26 AM. 6 Oct 20 6:26 AM. 6 Oct

दिल्ली एनसीआर की बात

दिल्ली एनसीआर की बात करें तो यहां पर भी मौसम ने करवट ली है. मौसम में हल्की नमीं के कारण यहां वायु प्रदूषण भी बढ़ता नजर आ रहा है.

6:26 AM. 6 Oct 20 6:26 AM. 6 Oct

बिहार से 10 अक्टूबर से पहले मानसून विदा

मौसम विभाग की मानें तो बिहार से 10 अक्टूबर से पहले मानसून विदा हो जाएगा. अभी वह उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से गया है.

6:26 AM. 6 Oct 20 6:26 AM. 6 Oct

मौसम में नमी

आईएमडी वेदर की मानें तो आने वाले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम में नमी आने की संभावना बनी हुई है.

6:26 AM. 6 Oct 20 6:26 AM. 6 Oct

व्यापक वर्षा होने की संभावना

अगले दो दिनों के दौरान ओडिशा, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में व्यापक रूप से व्यापक वर्षा होने की संभावना बनी हुई है.

6:26 AM. 6 Oct 20 6:26 AM. 6 Oct

कानपुर में मौसम का मिजाज बदलने लगा

यूपी के कानपुर में रात का पारा गिरने से मौसम का मिजाज बदलने लगा है, दिन के तापमान में गिरावट नजर आने लगी है.

6:26 AM. 6 Oct 20 6:26 AM. 6 Oct

असम में बाढ़ की स्थिति

असम में बाढ़ की स्थिति में सोमवार को मामूली सुधार हुआ और बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या में 30,000 से अधिक की कमी आयी.

6:26 AM. 6 Oct 20 6:26 AM. 6 Oct

बुलेटिन के मुताबिक

बुलेटिन के मुताबिक असम के गोलपाड़ा जिले से बाढ़ का पानी बह कर रविवार को धेमाजी में घुस गया. इस साल असम में बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अब तक कुल 122 लोगों की जान जा चुकी है. मोरीगांव सबसे अधिक प्रभावित होने वाला जिला है, जिसमें 74,993 लोग प्रभावित हैं,जबकि नौगांव में 25,123 और धेमाजी में 4,500 लोग प्रभावित हैं.

6:26 AM. 6 Oct 20 6:26 AM. 6 Oct

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Live Updates : India Meteorological Department ने कहा कि देश के अधिकांश भागों से monsoon लौट रहा है. आज jharkhand, bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना बनी हुई है. इधर, बंगाल की खाड़ी में low pressure area बन गया है. माना जा रहा है कि Delhi में आगामी एक पखवाड़े के दौरान दिल्ली-एनसीआर में हल्की (winter season) ठंड दस्तक दे देगी. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >