Weather Forecast Update: जानें अभी कहां है मॉनसून, दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी, झारखंड-बिहार में उमस

Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है. बिहार,झारखंड, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ सहित अन्‍य राज्यों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. मॉनसून की बारिश उनके राज्य में कब होगी ? इस सवाल का जवाब वो जानना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि मौसम अगले कुछ दिनों तक कैसा रहने वाला है.

Live Updates
3:57 PM. 6 Jun 22 3:57 PM. 6 Jun

उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना

उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश को चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग आईएमडी के अनुसार, उत्तर में कहीं भी मानसून वास्तव में शुरू नहीं हुआ है.

2:39 PM. 6 Jun 22 2:39 PM. 6 Jun

दिल्‍ली-एनसीआर में गरज के साथ हल्‍की बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है‍ कि 11 जून से दिल्‍ली-एनसीआर में गरज के साथ हल्‍की बारिश की संभावना नजर आ रही है.

2:39 PM. 6 Jun 22 2:39 PM. 6 Jun

अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं और सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 25 प्रतिशत दर्ज की गई. दिल्ली के कई हिस्सो में रविवार को लू चली और छह स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा.

2:39 PM. 6 Jun 22 2:39 PM. 6 Jun

दिल्ली में सोमवार को लू चलने की आशंका

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में सोमवार को कुछ स्थानों पर लू चलने की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है.

2:39 PM. 6 Jun 22 2:39 PM. 6 Jun

यूपी में कब पहुंचेगा मॉनसून

यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है जिससे लोग परेशान हैं. मौसम विज्ञानियों के अनुसार सूबे के लोगों को मॉनसून के लिए इंतजार करना पड़ेगा. 20 जून के आसपास ही मॉनसून के प्रदेश में दस्तक देने की संभावना है.

8:52 AM. 6 Jun 22 8:52 AM. 6 Jun

यहां हल्की बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने मंगलवार से दक्षिणी प्रायद्वीप में बारिश में वृद्धि का अनुमान लगाया है. आईएमडी ने कहा, अगले पांच दिनों के दौरान कर्नाटक, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है जबकि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

7:53 AM. 6 Jun 22 7:53 AM. 6 Jun

मध्‍य प्रदेश में कब तक पहुंच सकता है मॉनसून

यहां चर्चा कर दें कि केरल में मॉनसून ने मई के अंतिम दिनों में दस्तक दे दी है, लेकिन फिलहाल मध्‍य प्रदेश के लोगों को, खासतौर पर पश्चिमी मध्य प्रदेश के लोगों को दो हफ्ते और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विज्ञानियों की मानें, तो फिलहाल यहां का मौसम शुष्क ही नजर आने वाला है. मॉनसून की गति देख यह संभावना जतायी जा रही है कि सूबे में मॉनसून 15 से 20 जून के बाद ही पहुंचेगा.

7:53 AM. 6 Jun 22 7:53 AM. 6 Jun

दिल्ली में लू चलने की संभावना

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोमवार को दिल्ली में दिन में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने आंशिक बादल छाए रहने, कहीं-कहीं लू चलने और दिन में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई.

7:53 AM. 6 Jun 22 7:53 AM. 6 Jun

राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में तेज गर्मी जारी

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में भारी गर्मी पड़ रही है. रविवार को गंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के लोगों को अभी कुछ दिन गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

7:23 AM. 6 Jun 22 7:23 AM. 6 Jun

दिल्ली और मध्य प्रदेश में भीषण लू का कहर

मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और दिल्ली में लोगों को भीषण गर्मी के साथ लू का सामना करना पड़ रहा है. मध्य प्रदेश के नौगांव में रविवार को पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इस बीच, कम से कम 16 कस्बों और शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक दर्ज किया गया.

7:23 AM. 6 Jun 22 7:23 AM. 6 Jun

इन राज्यों में भीषण गर्मी के साथ लू की स्थिति

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि विदर्भ के कुछ हिस्सों और हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी भीषण गर्मी के साथ लू की स्थिति बनी हुई है. उत्तर प्रदेश के बांदा और राजस्थान के गंगानगर में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.8 डिग्री सेल्सियस और 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार से पांच दिनों में उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिनों में मध्य भारत के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और इसके बाद पारा दो से तीन डिग्री नीचे जाने की संभावना है.

7:23 AM. 6 Jun 22 7:23 AM. 6 Jun

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अभी है कहां

इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून असम और मेघालय के साथ पूरे उत्तर-पूर्वी भारत में सक्रिय बना हुआ है. बीते 24 घंटे की अवधि के दौरान इन इलाकों में भारी वर्षा हुई. मौसम विभाग ने मंगलवार से दक्षिणी प्रायद्वीप में बारिश में वृद्धि का अनुमान लगाया है. आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान कर्नाटक, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है जबकि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है. बिहार,झारखंड, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ सहित अन्‍य राज्यों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. मॉनसून की बारिश उनके राज्य में कब होगी ? इस सवाल का जवाब वो जानना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि मौसम अगले कुछ दिनों तक कैसा रहने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >