Weather Forecast Updates: बर्फबारी और बारिश से कांपा मैदानी इलाका, जानें कैसा रहेगा आज मौसम

Weather Forecast LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर, हिमचाल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का असर नजर आ रहा है. दिल्ली-बिहार-झारखंड और यूपी सहित कई राज्यों में बारिश के आसार नजर आ रहे है. जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Live Updates
10:07 PM. 6 Jan 22 10:07 PM. 6 Jan

राजस्थान में मौसम खराब

राजस्थान के कोटा में बुधवार और गुरूवार लगातार बारिश का दौर जारी रहा. ऐसे में यहां के किसानों के फसलों को भारी नुकसान हुआ है.

10:07 PM. 6 Jan 22 10:07 PM. 6 Jan

हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी परेशानी

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. रोहतांग दर्रे और पांगी में करीब 4 फीट से भी ज्यादा ऊंची बर्फ की दीवार बन गई है. जिससे पर्यटक मनाली के पलचान में फंसे हुए हैं. बचाव अभियान के दौरान सभी को निकाला गया है.

10:07 PM. 6 Jan 22 10:07 PM. 6 Jan

उत्तराखंड में बादल छाए रहे

उत्तराखंड में गुरूवार आज लगातार तीसरे दिन में आसमान में बादल छाए रहे. हालांकि देहरादून के कुछ क्षेत्रों में बाद में धूप खिली. लेकिन बाद में फिर से मौसम खराब बना रहा. बता दें कि राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. चारधाम सहित पहाड़ों की चोटियों में भारी बर्फबारी हुई है.

2:29 PM. 6 Jan 22 2:29 PM. 6 Jan

वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, गुरुवार को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 339 दर्ज किया गया. शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

2:29 PM. 6 Jan 22 2:29 PM. 6 Jan

दिल्ली में दिन में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में नौ मिमी बारिश दर्ज की गई. विभाग ने कहा कि शहर में दिन में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है.

2:29 PM. 6 Jan 22 2:29 PM. 6 Jan

दिल्ली में न्यूनतम तापमान रहा 11.7 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह बादल छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

2:29 PM. 6 Jan 22 2:29 PM. 6 Jan

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग ने 6 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट/अच्छी खासी बारिश की संभावना व्यक्त की है.

10:18 AM. 6 Jan 22 10:18 AM. 6 Jan

10 जनवरी तक बारिश का अनुमान

मौसम में होने वाले इस बदलाव के कारण 10 जनवरी तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ इलाके, पंजाब, हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों में व्यापक बारिश का अनुमान है.

10:18 AM. 6 Jan 22 10:18 AM. 6 Jan

मौसम की पहली बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के नरकंडा कस्बे में मौसम की पहली बर्फबारी गुरुवार को हुई.

10:18 AM. 6 Jan 22 10:18 AM. 6 Jan

बारिश की संभावना

चंडीगढ़ में आज बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. यहां आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

10:18 AM. 6 Jan 22 10:18 AM. 6 Jan

हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में हल्की बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.

10:18 AM. 6 Jan 22 10:18 AM. 6 Jan

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी और दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश के कारण सर्दी बढ़ गई है. मौसम विभाग की मानें तो, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

10:18 AM. 6 Jan 22 10:18 AM. 6 Jan

दिल्ली में बारिश के बाद गिरेगा तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश हुई और अधिकतम तापमान घटकर सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे 15.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से नौ जनवरी तक दिल्ली में यही स्थिति बनी रहेगी. दिल्ली में नौ जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है और न्यूनतम तापमान में शनिवार तक वृद्धि हो सकती है और यह 13-14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.

7:48 AM. 6 Jan 22 7:48 AM. 6 Jan

दिल्ली में एक या दो बार मध्यम बारिश

‘स्काइमेट वेदर’ के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पालावत ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के हटने के बाद पारा चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है. राजधानी में दिल्ली में एक या दो बार मध्यम बारिश होने का अनुमान है.

7:48 AM. 6 Jan 22 7:48 AM. 6 Jan

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में पांच जनवरी से सात जनवरी तक राजधानी लखनऊ में बादल और धूप की लुकाछिपी के बीच बूंदाबांदी के आसार हैं. लखनऊ में 6 जनवरी को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके अलावा 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पुर्वानुमान है.

7:48 AM. 6 Jan 22 7:48 AM. 6 Jan

9 से 10 जनवरी को छह जिलों में बारिश पूरी जनवरी रहेगी ठंड

बिहार में आठ जनवरी के बाद बिहार में छह जिलों विशेषकर वैशाली, सारण,सीवान, मुजफ्फरपुर , मधुबनी, सीतामढ़ी ओर शिवहर में पुरवैया बहने से बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा. यह मौसमी दशा नौ से 10 जनवरी के बीच रहेगी. इसके बाद फिर पूरे बिहार में शीतलहर चलनी शुरू हो जायेगी. मौसम विज्ञानियों का मत है कि पूरे जनवरी में इस बार रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ने के आसार बन रहे हैं.

7:48 AM. 6 Jan 22 7:48 AM. 6 Jan

झारखंड में 9 और 10 जनवरी को बारिश

6 जनवरी को राजस्थान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. इसका असर 8 जनवरी से झारखंड में दिखने लगेगा. इस दिन राज्य के कई जिलों में बादल छाये रह सकते हैं. वहीं, 9 और 10 जनवरी को बारिश हो सकती है.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर, हिमचाल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का असर नजर आ रहा है. दिल्ली-बिहार-झारखंड और यूपी सहित कई राज्यों में बारिश के आसार नजर आ रहे है. जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >