Weather Forecast LIVE Update: दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर' श्रेणी में बरकरार, जानें मौसम का हाल

Weather Forecast Update Today: दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों में प्रदूषण के बढ़ते हुए स्तर को देखते हुए प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की गयी है. इधर दिल्ली में धुएं की मोटी परत छाये रहने के चलते शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया. जहां दिल्ली-यूपी सहित देश के कई राज्यों के लोग सर्दियों का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, कई राज्यों में गुलाबी ठंड लगने लगी है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड लोगों को लगने लगी है. पढ़िए आज के मौसम का हाल यहां

Live Updates
3:04 PM. 5 Nov 22 3:04 PM. 5 Nov

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बरकरार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह साढ़े नौ बजे 408 दर्ज किया गया.

3:04 PM. 5 Nov 22 3:04 PM. 5 Nov

नोएडा में 529 दर्ज किया गया AQI

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दो इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है. लखनऊ का AQI दिल्ली के इलाकों के आसपास पहुंच गया है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में शामिल नोएडा और गुरुग्राम में आज सुबह 7 बजे AQI क्रमशः 529 और 478 दर्ज किया गया है. दिल्ली में हवा की गुणवत्ता शनिवार को लगातार तीसरे दिन ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई.

3:04 PM. 5 Nov 22 3:04 PM. 5 Nov

SAFAR ने क्या दी जानकारी

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 431 (गंभीर) श्रेणी में है, एयरपोर्ट (T3) क्षेत्र में AQI 453 (गंभीर) श्रेणी में, गुरुग्राम में AQI 478(गंभीर) श्रेणी में और नोएडा में AQI 529 (गंभीर) श्रेणी में है.

3:04 PM. 5 Nov 22 3:04 PM. 5 Nov

आज भी हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भी हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है. एक छात्रा ने बताया कि प्रदूषण की वजह से खांसी और आंखों में जलन होती है. दिल्ली के प्रदूषित होने की वजह से अभी बाहर जाना और खेलना भी बंद किया है.

7:58 AM. 5 Nov 22 7:58 AM. 5 Nov

AQI गंभीर श्रेणी में

राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी गंभीर होने की वजह से धुंध नजर आ रही है. कुछ तस्वीरें आनंद विहार से सामने आयीं हैं. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 431 (गंभीर) श्रेणी में है.

7:20 AM. 5 Nov 22 7:20 AM. 5 Nov

जम्मू कश्मीर में बिगड़ेगा मौसम

जम्मू-कश्मीर में शनिवार से अगले 72 घंटे के दौरान कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण 6 और 7 नवंबर को कुछ इलाकों में चार फुट तक बर्फबारी के आसार हैं.

7:20 AM. 5 Nov 22 7:20 AM. 5 Nov

पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी

देश के कई राज्यों में मौसमी उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है. जहां एक ओर गुलाबी ठंड की शुरुआत हो चुकी है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी देखने को मिल रही है.

7:20 AM. 5 Nov 22 7:20 AM. 5 Nov

दिल्ली में कितना रहेगा तापमान

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज यहां का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. यही नहीं कोहरे और आसमान में बादल छाए रह सकते हैं.

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today: दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों में प्रदूषण के बढ़ते हुए स्तर को देखते हुए प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की गयी है. इधर दिल्ली में धुएं की मोटी परत छाये रहने के चलते शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया. जहां दिल्ली-यूपी सहित देश के कई राज्यों के लोग सर्दियों का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, कई राज्यों में गुलाबी ठंड लगने लगी है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड लोगों को लगने लगी है. पढ़िए आज के मौसम का हाल यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >