Weather Forecast Updates: दिल्ली में हो सकती है बारिश, जानें UP-बिहार सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

Weather Forecast LIVE Update Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है. झारखंड के साथ-साथ बिहार के भी कुछ हिस्‍सों में आज बारिश होने के आसार हैं. बिहार में आज से अच्छी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं. आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. जानें अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
10:17 PM. 4 Sept 22 10:17 PM. 4 Sept

बिहार में अलर्ट

बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज तल्ख हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले दो दिनों तक वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है. विभाग ने बिहार के पांच जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है.

4:29 PM. 4 Sept 22 4:29 PM. 4 Sept

फ्रीटाउन में महसूस किए गए भूकंप के झटके 

फ्रीटाउन, सिएरा लियोन के 1326 km दक्षिण-पश्चिम में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गये. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि, भूकंप की गहराई जमीन से 30 किमी नीचे थी.

2:32 PM. 4 Sept 22 2:32 PM. 4 Sept

दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक यानी 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा यानी 26.8 डिग्री सेल्सियस था.

2:32 PM. 4 Sept 22 2:32 PM. 4 Sept

मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में बारिश

मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में रविवार को स्थानीय स्तर पर गरज के साथ बौछारें पड़ीं. क्षेत्र में लगभग तीन सप्ताह के अंतराल के बाद बारिश हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों के अनुसार, इस अवधि में भीषण गर्मी की वजह से स्थानीय स्तर पर बारिश होना एक सामान्य घटना है.

2:32 PM. 4 Sept 22 2:32 PM. 4 Sept

दिल्ली में शाम को हल्की बारिश के आसार

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 68 दर्ज की गयी विभाग ने आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम या रात को बहुत हल्की बारिश या बूंदा-बांदी होने का अनुमान जताया है.

2:32 PM. 4 Sept 22 2:32 PM. 4 Sept

न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.

2:32 PM. 4 Sept 22 2:32 PM. 4 Sept

हल्की बारिश होने की संभावना

बिहार के दक्षिण हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है. प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश किसानों के चेहरे पर रौनक लेकर आया. पूरे दिन आसमान में बादल छाया रहेगा.

2:32 PM. 4 Sept 22 2:32 PM. 4 Sept

बिहार में भारी बारिश की संभावना

बिहार में अगले दो दिनों तक वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बिहार के पांच जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. बिहार के सीतामढ़ी, अररिया और किशनगंज में वज्रपात के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है.

2:32 PM. 4 Sept 22 2:32 PM. 4 Sept

बागमती नदी के कटाव से स्थानीय लोगों में भय का माहौल

बिहार के समस्तीपुर के रुसलपुर में बागमती नदी के कटाव से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. प्रखंड मुख्यालय से 15 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में बसबिट्टा पंचायत के रुसलपुर गांव के सटे बागमती नदी बहती है, वहां सैकड़ों एकड़ फसल नदी में समा चुकी है. इससे किसानों में दहशत का माहौल है.

2:32 PM. 4 Sept 22 2:32 PM. 4 Sept

दो दिन भारी बारिश का यलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, कांगड़ा, मंडी में अगले दो दिन भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. इसको लेकर प्रशासन अलर्ट है.

2:32 PM. 4 Sept 22 2:32 PM. 4 Sept

उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्य के 20 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी के अनुसार, राज्य में 4 सितंबर तक मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

2:32 PM. 4 Sept 22 2:32 PM. 4 Sept

बिहार में होगी अच्छी बारिश

बिहार में आज से अगले दो दिन तक अच्छी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं. उत्तरी बिहार के अधिकतर इलाकों में भारी और दक्षिणी बिहार में सामान्य से मध्यम बारिश की संभावना है. हालांकि आइएमडी का कहना है कि समान रूप से पूरे प्रदेश में जबर्दस्त ठनका गिरने की आशंका है.

7:05 AM. 4 Sept 22 7:05 AM. 4 Sept

दिल्ली में अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक बुलेटिन से यह जानकारी दी गयी है. दिल्ली में शनिवार को जहां अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

7:05 AM. 4 Sept 22 7:05 AM. 4 Sept

झारखंड में होगी बारिश

झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाके में सात सितंबर तक रुक-रुक कर हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश होती रहेगी. चार सितंबर को आकाश में बादल छाये रहेंगे, जबकि कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Update Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है. झारखंड के साथ-साथ बिहार के भी कुछ हिस्‍सों में आज बारिश होने के आसार हैं. बिहार में आज से अच्छी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं. आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. जानें अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >