Weather Forecast Update: बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में हुई मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Forecast Today LIVE Updates: दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है. यूपी में बारिश का दौर जारी है. इधर उत्तराखंड में मॉनसून की बारिश से कपकोट क्षेत्र में नुकसान हुआ है. जानें बिहार-झारखंड सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

3:21 AM. 1 Jul 22 9:51 PM. 30 Jun

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और उत्तरी केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. skymetweather के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली और दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान और कच्छ को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश संभव है.

1:44 AM. 1 Jul 22 8:14 PM. 30 Jun

झारखंड के इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग (आईएमडी) रांची के अनुसार देवघर, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह,पलामु, रांची सराईकेला खरसावां, पश्चिम सिंघभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में वज्रपात के साथ बारिश की प्रबल संभावना है.

12:09 AM. 1 Jul 22 6:39 PM. 30 Jun

मौसम विभाग ने मप्र के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मध्य प्रदेश के 10 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की बृहस्पतिवार को चेतावनी जारी की. एक अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा आईएमडी ने राज्य के बड़े हिस्सों में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के दो येलो अलर्ट जारी किए हैं. आईएमडी के भोपाल कार्यालय की मौसम विज्ञानी एकता सिंह ने कहा कि यह अलर्ट शुक्रवार सुबह तक के लिए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश के 10 जिलों- ग्वालियर, गुना, अशोक नगर, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, नीमच और मंदसौर में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

12:09 AM. 1 Jul 22 6:39 PM. 30 Jun

गुजरात में भारी बारिश की संभावना

दक्षिण गुजरात के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में मूसलाधार वर्षा हुई तथा अगले तीन दिनों में इस क्षेत्र में और पानी बरसने की संभावना है. मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार क्षिण गुजरात में सूरत, नर्मदा और नवसारी जिलों के कुछ तालुकों में भारी वर्षा हुई. वहीं, दक्षिण गुजरात के सूरत, नवसारी, डांग, तापी और वलसाड जिलों में अगले तीन दिनों में और वर्षा होने की संभावना है.

12:09 AM. 1 Jul 22 6:39 PM. 30 Jun

महाराष्ट्र के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग (आईएमडी) मुंबई ने महाराष्ट्र के रायगढ़ में 1 जुलाई और रत्नागिरी में 1 और 2 जुलाई को मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया किया है.

12:09 AM. 1 Jul 22 6:39 PM. 30 Jun

दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश जारी

दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर और यूपी के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी आरके जेनामणि ने बताया कि मानसून अच्छी बारिश लेकर आया है. हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश जारी है.

7:52 PM. 30 Jun 22 2:22 PM. 30 Jun

30 जून को दिल्ली में अच्छी-खासी बारिश

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि ने बताया कि 30 जून को दिल्ली में अच्छी-खासी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, मॉनसून ने पिछले 62 साल में जून में 29 बार और जुलाई में 33 बार दिल्ली में दस्तक दी है.

7:52 PM. 30 Jun 22 2:22 PM. 30 Jun

दिल्ली में जारी किया गया ‘ऑरेंज अलर्ट’

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार या शुक्रवार को मानसून की पहली बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने 30 जून को शहर में मध्यम बारिश का अनुमान लगाते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. एक जुलाई तक अधिकतम तापमान गिरकर 33-34 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है.

7:52 PM. 30 Jun 22 2:22 PM. 30 Jun

दिल्ली में कई जगह पानी भरने से लगा जाम

दिल्ली में गुरुवार सुबह मॉनसून की पहली बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली वहीं जल्दी ही कई जगहों पर जाम और पानी भरने से दिल्लीवासियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा. दिल्ली यातायत पुलिस ने ट्वीट कर लोगों से ऐसे रास्तों से बचने की अपील की.

7:52 PM. 30 Jun 22 2:22 PM. 30 Jun

मॉनसून ने किया दिल्ली-यूपी में प्रवेश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून 30 जून को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है. आईएमडी ने कहा कि मॉनसून अब दीसा, रतलाम, टोंक, सीकर, रोहतक और पठानकोट से होते हुए आगे बढ़ रहा है.

7:52 PM. 30 Jun 22 2:22 PM. 30 Jun

एनसीआर पहुंचा मॉनसून

भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में मॉनसून के पहुंचने की घोषणा की है. यहां आज सुबह से बारिश जारी है.

7:52 PM. 30 Jun 22 2:22 PM. 30 Jun

दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश

दिल्ली में के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम से लोगों को थोड़ी राहत मिली. सुबह न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

7:52 PM. 30 Jun 22 2:22 PM. 30 Jun

मध्यप्रदेश में बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. बुधवार को जबलपुर और छतरपुर में भारी बारिश रिकॉर्ड की गयी. बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से हल्की राहत मिली है.

7:52 PM. 30 Jun 22 2:22 PM. 30 Jun

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले सात दिनों तक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सक्रिय रहने के आसार नजर आ रहे हैं. मॉनसून ने बिहार को पूरी तरह से कवर कर लिया है. प्रदेश में अगले 24 घंटे में भी भारी से भारी बारिश की आशंका है. इस दौरान पूरे प्रदेश में ठनका को लेकर आइएमडी ने अलर्ट जारी किया है.

7:52 PM. 30 Jun 22 2:22 PM. 30 Jun

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बारिश दर्ज की गयी जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं. रुद्रप्रयाग के एसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की पहचान सहित सभी इंतजाम किये जा चुके हैं. SDRF की टीमें भी तैनात है.

7:52 PM. 30 Jun 22 2:22 PM. 30 Jun

दिल्ली में बारिश

दिल्ली के कई इलाकों में सुबह से ही बारिश शुरू हो चुकी है. बारिश का वीडियो भी सामने आया है.

7:52 PM. 30 Jun 22 2:22 PM. 30 Jun

झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

30 जून को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन या वज्रपात की संभावना है. वहीं, राज्य के उत्तरी भाग और निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा एक और दो जुलाई को राज्य में करीब सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन/वज्रपात होने की संभावना जतायी गयी है.

7:52 PM. 30 Jun 22 2:22 PM. 30 Jun

जलपाईगुड़ी जिले के कई इलाकों में भारी बारिश

पश्‍चिम बंगाल के जलपाईपुड़ी का बड़ा हिस्सा मूसलाधार बारिश की वजह से प्रभावित है. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है. मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिम बंगाल के उप हिमालय जिलों में और बारिश होने का अनुमान जताया है. पिछले कई दिनों से हो रही वर्षा की वजह से कोरोला, तीस्ता, डायना, जलढाका और मानसाई नदियां उफान पर हैं.

7:52 PM. 30 Jun 22 2:22 PM. 30 Jun

दिल्ली में होगी बारिश

मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून पूर्व गतिविधियों के तहत गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की बारिश का अनुमान लगाया है. मॉनसून के गुरुवार या शुक्रवार को दिल्ली पहुंचने की संभावना है. दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. वहीं, अधिकतम तापमान के 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.

7:52 PM. 30 Jun 22 2:22 PM. 30 Jun

बिहार में वज्रपात से 7 लोगों की मौत

बिहार के चार जिलों में वज्रपात की घटना में 7 लोगों की बुधवार को मौत हो गयी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार प्रदेश में वज्रपात की चपेट में मरने वाले इन लोगों में भोजपुर में दो तथा औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं.

12:50 PM. 30 Jun 22 7:20 AM. 30 Jun

यूपी में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गुरुवार को भी बारिश का सिलसिला जारी है. राजधानी में आज सुबह से ही रिमझिम बारिश और ठंडी हवा ने तापमान में गिरावट लायी है. लखनऊ में बुधवार से ही बादल छाए हुए थे, लेकिन तड़के सुबह से हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है.

12:50 PM. 30 Jun 22 7:20 AM. 30 Jun

मॉनसून की पहली बारिश ने उत्तराखंड में ढ़ाया कहर

उत्तराखंड में मॉनसून की बारिश से कपकोट क्षेत्र में नुकसान पहुंचा है. यहां तेज बरसात के कारण एक एएनएम सेंटर ध्वस्त हो गया, जबकि कई सड़कें बंद हो चुकीं हैं. अधिकारियों ने बताया कि कपकोट में तेज बरसात से असों स्थित एएनएम सेंटर तबाह हो गया तथा वहां रखा सामान भी नष्ट हो गया.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates: दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है. यूपी में बारिश का दौर जारी है. इधर उत्तराखंड में मॉनसून की बारिश से कपकोट क्षेत्र में नुकसान हुआ है. जानें बिहार-झारखंड सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >