Weather Forecast Update: झारखंड, बिहार समेत इन राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना

Weather Forecast Today LIVE Updates: देश के कई राज्यों में मॉनसून की बारिश जारी है. IMD की मानें तो दक्षिण-पश्चिमी हवा के प्रभाव से अगले दो दिनों में पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होने का अनुमान है. जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
3:26 AM. 27 Jun 22 9:56 PM. 26 Jun

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में और आंतरिक महाराष्ट्र, तेलंगाना, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है. skymetweather के अनसुार शेष पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. तमिलनाडु, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है.

3:26 AM. 27 Jun 22 9:56 PM. 26 Jun

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना

मौसम विभाग आईएमडी के अनुसार 26 से 30 जून के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में अलग-अलग भारी वर्षा और 28, 29 जून को बिहार में भी भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है. वहीं, 28 और 29 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है.

10:26 PM. 26 Jun 22 4:56 PM. 26 Jun

सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत

आईएमडी के मुताबिक, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है

7:54 PM. 26 Jun 22 2:24 PM. 26 Jun

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

IMD ने 29 जून तक उत्तराखंड में भारी बारिश के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है. निदेशक IMD बिक्रम सिंह के अनुसार, कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ सहित क्षेत्रों में आज भारी बारिश की संभावना है. 27 जून के बाद बारिश का दायरा बढ़ेगा और नैनीताल के आसपास के इलाकों की ओर बढ़ेगा.

7:54 PM. 26 Jun 22 2:24 PM. 26 Jun

असम में बाढ़ की स्‍थिति

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 27 जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या अब घटकर 25.10 लाख रह गयी है, जबकि शुक्रवार तक 28 जिलों में यह आंकड़ा 33.03 लाख था.

7:54 PM. 26 Jun 22 2:24 PM. 26 Jun

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बारिश

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के दक्षिण के जिलों में भारी बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है. वहीं मध्य प्रदेश के करीब 12 जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका विभाग ने जताई है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates: देश के कई राज्यों में मॉनसून की बारिश जारी है. IMD की मानें तो दक्षिण-पश्चिमी हवा के प्रभाव से अगले दो दिनों में पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होने का अनुमान है. जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >