Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश, जानें बिहार-यूपी सहित अन्य राज्य का हाल

Weather Forecast Update: बारिश की वजह से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी स्कूल को बंद कर दिया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में ‘येलो अलर्ट' जारी किया है और छिट-पुट स्थानों पर भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की. झारखंड और बिहार के भी कुछ जिलों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. राजस्‍थान में मानसून के फिर से सक्रिय होने और अगले तीन दिनों में कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है. जानें अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
10:57 PM. 23 Sept 22 10:57 PM. 23 Sept

राजस्थान के कई जिलों में बारिश जारी

मानसून की सक्रियता के चलते शुक्रवार को राजस्थान के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. जयपुर, अलवर, कोटा, सीकर, चूरू जिले में शुक्रवार को सुबह से रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

10:57 PM. 23 Sept 22 10:57 PM. 23 Sept

सितंबर के अंत तक दिल्ली में होगी बारिश

कई इलाकों से मानसून की वापसी शुरू हो गई है. लेकिन पूरी तरह देश से हटने से पहले कई जगहों पर जोरदार बारिश हो रही है. इसी कड़ी में दिल्ली में भी जमकर बरसात हो रही है. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अभी बारिश होती रहेगी. विभाग ने कहा कि सितंबर के आखिर तक दिल्ली में बारिश की संभावना है. विभाग ने कहा कि भारी बारिश में कमी आएगी.

10:57 PM. 23 Sept 22 10:57 PM. 23 Sept

दिल्ली-एनसीआर में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में समेत नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम जैसे इलाकों में बारिश हो सकती है. तेज बरसात की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा.

2:36 PM. 23 Sept 22 2:36 PM. 23 Sept

आईएमडी ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया

आईएमडी ने ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए दिल्ली में कुछ जगह मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जतायी है. आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने ट्वीट किया कि दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, एनसीआर (हिंडन वायुसैनिक अड्डा, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़) यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कोटपुतली, अलवर (राजस्थान) में अगले दो घंटे में कई स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदा-बांदी होगी.

2:36 PM. 23 Sept 22 2:36 PM. 23 Sept

हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश

चंडीगढ़ और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आयी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के मोहाली और चंडीगढ़ से सटे हरियाणा के पंचकुला में शुक्रवार को भारी बारिश हुई. पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुग्राम, हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, कुरुक्षेत्र और सोनीपत सहित हरियाणा के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। पंजाब के रूपनगर और पटियाला में भी भारी बारिश हुई.

2:36 PM. 23 Sept 22 2:36 PM. 23 Sept

पश्चिमी यूपी में होगी भारी बारिश

आरके जेनामनी, वरिष्ठ वैज्ञानिक (आईएमडी) ने जानकारी दी है कि 23 से 25 सितंबर तक उत्तराखंड के लिए बहुत भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है. कल पश्चिमी यूपी में बारिश बढ़ने की उम्मीद है.

2:36 PM. 23 Sept 22 2:36 PM. 23 Sept

झारखंड में होगी बारिश

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में अगले कुछ घंटे में बारिश के आसार हैं. इस संबंध में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.

2:36 PM. 23 Sept 22 2:36 PM. 23 Sept

दिल्ली में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले 48 घंटे ऐसा ही मौसम रहने वाला है. राजधानी दिल्ली और उससे सटे हुए नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम जैसे इलाकों में तेज बरसात की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा.

2:36 PM. 23 Sept 22 2:36 PM. 23 Sept

दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’

मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को और बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए शहर में कुछ जगह मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार जताए हैं.

2:36 PM. 23 Sept 22 2:36 PM. 23 Sept

दिल्ली में बारिश का दौर आज भी जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह भी बारिश जारी रही. पिछले दो दिन से लगातार हो रही हल्की व मध्यम बारिश के कारण शहर में कई जगहों पर जलजमाव होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है.

2:36 PM. 23 Sept 22 2:36 PM. 23 Sept

कई हिस्सों में सड़कों पर जलभराव

हरियाणा के गुरुग्राम शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर जलभराव देखा जा रहा है. जिसका वीडियो आया है. ये वीडियो गुरुग्राम सेक्टर-29 का है.

2:36 PM. 23 Sept 22 2:36 PM. 23 Sept

मेरठ में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश के मेरठ में भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर जलभराव देखा गया. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

2:36 PM. 23 Sept 22 2:36 PM. 23 Sept

नोएडा में तेज़ बारिश

नोएडा में तेज़ बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव नजर आ रहा है. इसका वीडियो सामने आया है जो नोएडा सेक्टर-39, सेक्टर-60 और सोक्टर- 62 से हैं.

2:36 PM. 23 Sept 22 2:36 PM. 23 Sept

अब तक कितनी हुई बारिश

सफदरजंग वेधशाला ने सितंबर में अब तक (बृहस्पतिवार सुबह तक) 58.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की है जबकि सामान्य स्तर 108.5 मिलीमीटर है. उत्तर पश्चिम भारत में अनुकूल मौसम प्रणाली नहीं रहने के कारण अगस्त में 41.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी जो करीब 14 वर्षों में सबसे कम है. दिल्ली में एक जून से 405.3 मिलीमीटर बारिश हुई जो सामान्य बारिश 621.7 मिलीमीटर से कम है. आईएमडी ने मंगलवार को कहा था कि दक्षिण पश्चिम मानसून के लौटने की सामान्य तारीख 17 सितंबर है और यह सामान्य तारीख से तीन दिन बाद दक्षिण पश्चिम राजस्थान के कई हिस्सों और पास के कच्छ से लौट चुका है.

2:36 PM. 23 Sept 22 2:36 PM. 23 Sept

दिल्ली और एनसीआर में बारिश

अगले 3-4 घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. IMD की ओर से यह चेतावनी दी गयी है.

2:36 PM. 23 Sept 22 2:36 PM. 23 Sept

दिल्ली यातायात पुलिस की हेल्पलाइन

दिल्ली यातायात पुलिस की हेल्पलाइन पर यातायात जाम से जुड़े 23 कॉल आए, जलभराव से जुड़े सात और पेड़ उखड़ने के संबंध में दो कॉल आए. अधिकारियों ने बताया कि खजूरी चौक, गोयला डेयरी, यमुना ब्रिज, बाहरी रिंग रोड, पश्चिम विहार, रोहिणी सेक्टर-8, हनुमान मंदिर पूसा रोड, आजाद मार्केट, द्वारका फ्लाईओवर, धौला कुंआ से गुरुग्राम जाने वाले रास्ते पर यातायात जाम से जुड़े कॉल आए.

2:36 PM. 23 Sept 22 2:36 PM. 23 Sept

दिल्ली में बारिश का तांडव

गुरुवार को दिल्ली में पूरे दिन हुई बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया जिसके कारण यातायात की गति कुछ ज्यादा ही धीमी हो गयी. बारिश के कारण कैब और ऑटोरिक्शा के किराए में भी बहुत तेजी आयी. दिल्ली नगर निगम को बारिश के कारण फतेहपुर बेरी, संगम विहार और टिकरी गांव में जलभराव की शिकायत मिली जबकि पेड़ उखड़ने की सात शिकायतें मिलीं.

2:36 PM. 23 Sept 22 2:36 PM. 23 Sept

राजस्‍थान में फिर लौटेगा बारिश का दौर

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के चलते राजस्‍थान में मानसून के फिर से सक्रिय होने और अगले तीन दिनों में कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है.

2:36 PM. 23 Sept 22 2:36 PM. 23 Sept

यूपी के कई जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल

यूपी में लगातार हो रही बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं, तो गली मोहल्लों में भी बारिश का पानी भर गया है. ऐसे में स्कूल जाने वालों बच्चों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए नोएडा, अलीगढ़, कानपुर, सीतापुर, बहराइच, उन्नाव और राजधानी लखनऊ में जिलाधिकारियों ने स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है.

7:10 AM. 23 Sept 22 7:10 AM. 23 Sept

नोएडा में आठवीं कक्षा तक के स्कूल बंद रहेंगे

बारिश के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे. जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि मौसम विभाग ने क्षेत्र में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद जिलाधिकारी सुहास एल. वाई ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया. गुरुवार रात जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार सिंह ने कहा कि 23 सितंबर को जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे.

7:10 AM. 23 Sept 22 7:10 AM. 23 Sept

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश तथा गौतम बुद्ध नगर समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों में गुरुवार और उससे पहले भारी बारिश हुई है. राज्य के कुछ इलाकों में बारिश के कारण जान-माल के नुकसान की भी सूचना है.

2:36 PM. 23 Sept 22 2:36 PM. 23 Sept

दिल्ली में भारी बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो दिनों से जारी बारिश के बीच गुरुवार को एक सड़क का हिस्सा धंस गया जबकि कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और जलभराव के कारण यातायात थम सा गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है और छिट-पुट स्थानों पर भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Forecast Update: बारिश की वजह से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी स्कूल को बंद कर दिया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है और छिट-पुट स्थानों पर भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की. झारखंड और बिहार के भी कुछ जिलों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. राजस्‍थान में मानसून के फिर से सक्रिय होने और अगले तीन दिनों में कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है. जानें अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >