मुख्य बातें
Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में तेज हवाएं चलने के साथ ही मध्यम से भारी बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. उत्तराखंड में मौसम विभाग की तरफ से बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. बिहार में 18 दिन बाद फिर मॉनसून सक्रिय हुआ है. उत्तर प्रदेश में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद थोड़ी राहत मिली है. झारखंड में सूखे के आसार दिखने लगे हैं. जानें मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम
