मुख्य बातें
Weather Forecast LIVE Update Today: दिल्ली में वीकेंड में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. इधर झारखंड में बादल छाये हुए हैं. ओडिशा के 20 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में शुक्रवार को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जिससे कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
