Weather Forecast Updates: काल बैशाखी और ओलावृष्टि से उत्तर बंगाल में भारी नुकसान, कूचबिहार में 2 की मौत

Weather Forecast Today LIVE Updates: झारखंड बिहार समेत कई राज्यों में 19 अप्रैल तक लू का प्रकोप जारी रहेगा. असम-मेघालय में 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक मूसलाधार बारिश होगी. 18 अप्रैल से भारत के दक्षिणी हिस्से में बारिश का दौर कम होगा. जानें मौसम का हर अपडेट यहां

Live Updates
4:18 AM. 18 Apr 22 10:48 PM. 17 Apr

काल बैशाखी और ओलावृष्टि से उत्तर बंगाल में भारी नुकसान

काल बैशाखी और ओलावृष्टि से उत्तर बंगाल में भारी नुकसान की सूचना है. खबर है कि कूचबिहार में 2 लोगों की मौत हो गयी है. तेज आंधी में कई कच्चे घर ढह गये हैं. पेड़ भी गिर गये हैं.

3:46 AM. 18 Apr 22 10:16 PM. 17 Apr

असम-मेघालय में 21 अप्रैल तक होगी मूसलाधार बारिश

असम-मेघालय में 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक मूसलाधार बारिश होगी. 18 अप्रैल से भारत के दक्षिणी हिस्से में बारिश का दौर कम होगा.

3:46 AM. 18 Apr 22 10:16 PM. 17 Apr

झारखंड, बिहार समेत इन राज्यों में 19 अप्रैल तक रहेगा लू का प्रकोप

झारखंड बिहार समेत कई राज्यों में 19 अप्रैल तक लू का प्रकोप जारी रहेगा. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, विदर्भ और ओड़शा में भी लू का प्रकोप 19 अप्रैल तक जारी रहेगा.

3:46 AM. 18 Apr 22 10:16 PM. 17 Apr

हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में पारा चढ़ा

हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को भीषण गर्मी रही, जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, नारनौल और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान क्रमश: 43.4 और 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग के अनुसार, सिरसा में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, अंबाला में 39.6 डिग्री, भिवानी में 40.7 और रोहतक में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लुधियाना में 39.2, पटियाला में 40.6, जालंधर में 39.2, पठानकोट में 38.1 और मोहाली में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

6:47 PM. 17 Apr 22 1:17 PM. 17 Apr

दिन का तापमान बढ़ जाएगा

IMD के अनुसार सोमवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. दिल्ली में मौसम एक बार फिर से साफ रहेगा और दिन का तापमान बढ़ जाएगा.

4:50 PM. 17 Apr 22 11:20 AM. 17 Apr

बर्फबारी ने ठंड बढ़ी

केदारनाथ में शनिवार अपराह्न तीन बजे के बाद से रुक-रुककर हल्की हो रही बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है. इससे यात्रा तैयारियों में दिक्कतें हो रही हैं. साथ ही पुनर्निर्माण कार्यों पर असर पड़ रहा है. जबकि निचले क्षेत्रों में धूल भरी तेज हवाएं चली. इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांद भी हुई.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates: झारखंड बिहार समेत कई राज्यों में 19 अप्रैल तक लू का प्रकोप जारी रहेगा. असम-मेघालय में 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक मूसलाधार बारिश होगी. 18 अप्रैल से भारत के दक्षिणी हिस्से में बारिश का दौर कम होगा. जानें मौसम का हर अपडेट यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >