राजस्थान के धौलपुर में पारा 48.5 डिग्री सेल्सियस
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है जहां 23 शहरों में शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान धौलपुर में रहा जहां पारा 48.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग ने रविवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू जिलों में अति उष्ण हवाएं चलने की चेतावनी (रेड अलर्ट) जारी की है. वहीं झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और नागौर जिलों के लिए तेज लू चलने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.