मुख्य बातें
Weather Forecast Today Updates: दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार की सुबह हल्की बारिश हुई, लेकिन दिन में तेज उमस के कारण लोगों को परेशानी हुई. राजस्थान के अनेक इलाकों में बीते 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश हुई. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में जबरदस्त बारिश हो रही है. झारखंड में बारिश का दौर जारी है. गुरुवार को भी राजधानी रांची में बारिश हो रही है. बिहार में बारिश की कमी दूर हो सकती है. जानें मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम
