Weather Forecast LIVE Update: गुजरात पहुंचा मानसून, जानें अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में गर्मी से लोग परेशान हैं. झारखंड, बिहार और यूपी में भी उमस भरी गर्मी पड़ रहा है. वहीं, झारखंड में 15 या 16 जून को मॉनसून आयेगा. बंगाल की खाड़ी से इसके संकेत मिल रहे हैं. जानें आज के मौसम का हाल.

Live Updates
6:58 PM. 13 Jun 22 6:58 PM. 13 Jun

गुजरात पहुंचा मानसून, महिसागर और अन्य क्षेत्रों में भारी वर्षा

दक्षिण-पश्चिम मानसून निर्धारित समय से दो दिन पहले सोमवार को गुजरात पहुंच गया, जिससे महिसागर जिले और राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में भारी बारिश हुई. यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने दी. अहमदाबाद स्थित आईएमडी केंद्र ने सोमवार दोपहर एक बुलेटिन में कहा कि गुजरात के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

6:58 PM. 13 Jun 22 6:58 PM. 13 Jun

पलामू, लातेहार और चतरा में बारिश की संभावना

झारखंड के लातेहार, पलामू और चतरा जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक कुछ स्थानों पर तेज हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे देखी जा सकती है.

2:45 PM. 13 Jun 22 2:45 PM. 13 Jun

छत्तीसगढ़ में प्री-मॉनसून की बारिश शुरू

छत्तीसगढ़ में प्री-मॉनसून की बारिश देखने को मिली है. मौसम विभाग की मानें तो सूबे में 17 जून तक मॉनसून दस्तक देने की संभावना है. प्री-मॉनसून की बरसात ने शनिवार को कई इलाकों को तर किया. जशपुर, कबीरधाम और मुंगेली सहित कई जिलों में बारिश दर्ज की गयी.

2:45 PM. 13 Jun 22 2:45 PM. 13 Jun

मध्य प्रदेश में मॉनसून के 15-20 जून तक पहुंचने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 15 से 20 जून के बीच मध्य प्रदेश में दस्तक देने की संभावना है. आईएमडी भोपाल के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने कहा कि मध्य प्रदेश में मानसून की सामान्य शुरुआत की तारीख 17 जून के आसपास की है तथा इस साल प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है. पिछली दफा दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने सामान्य समय से सात दिन पहले 10 जून को मध्य प्रदेश में आया था.

2:45 PM. 13 Jun 22 2:45 PM. 13 Jun

मॉनसून की स्‍थिति

मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूर्व गोवा, कोंकण के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है.

2:45 PM. 13 Jun 22 2:45 PM. 13 Jun

उत्तर भारत में भीषण गर्मी

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में लोग भीषण गर्मी से दो चार हो रहे हैं. गर्मी से परेशान लोगों को मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है. लेकिन भीषण गर्मी से उत्तर भारत को राहत नहीं मिलती दिख रही है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में लगातार आसमान से आग बरस रही है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है.

2:45 PM. 13 Jun 22 2:45 PM. 13 Jun

झारखंड में जल्द पहुंचेगा मॉनसून

झारखंड में जल्द पहुंचेगा मॉनसून. मॉनसून का टर्फ अभी संताल परगना के साहिबगंज के आसपास दिख रहा है. हवा की गति अनुकूल होते ही यह बिहार-झारखंड में प्रवेश कर जायेगा. मॉनसून एक-दो दिनों के अंदर पूरे राज्य में फैल जायेगा. इसके बाद लोगों को गर्मी से भी राहत मिल सकती है. अभी गर्मी से राज्य के पश्चिमी और मध्य इलाके के लोगों का हाल बेहाल है.

2:45 PM. 13 Jun 22 2:45 PM. 13 Jun

महसूस किए गए भूकंप के झटके

मेघालय के 43 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व स्थित तुरा में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रेक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.0 आंकी गई. भूकंप सोमवार अहले सुहब 6:32 बजे आया.

7:47 AM. 13 Jun 22 7:47 AM. 13 Jun

मॉनसून की दस्तक जल्द

भीषण गर्मी के बीच झारखंड के लिए राहत की खबर है. झारखंड में 15 या 16 जून को मॉनसून आयेगा. बंगाल की खाड़ी से इसके संकेत मिल रहे हैं. मॉनसून इस बार संताल परगना के रास्ते आयेगा. इसके बाद पूर्वी सिंहभूम वाले इलाके में भी मॉनसून सक्रिय होगा. इस वर्ष भी मॉनसून में सामान्य बारिश होने का संकेत मौसम विभाग ने दिया है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में गर्मी से लोग परेशान हैं. झारखंड, बिहार और यूपी में भी उमस भरी गर्मी पड़ रहा है. वहीं, झारखंड में 15 या 16 जून को मॉनसून आयेगा. बंगाल की खाड़ी से इसके संकेत मिल रहे हैं. जानें आज के मौसम का हाल.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >