Weather Forecast Update: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Weather Forecast LIVE Update Today: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र के कारण झारखंड में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है. सुबह से ही रांची सहित कई जिलों में वर्षा हो रही है. पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है. ओडिशा में 13 सितंबर तक भारी बारिश होने के आसार हैं. यूपी को अभी बारिश का इंतजार करना पड़ेगा. जानें एमपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
2:06 AM. 13 Sept 22 8:36 PM. 12 Sept

दिल्ली में साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि देश की राजधानी दिल्ली में फिलहाल मौसम साफ रहेगा. विभाग ने दिल्ली में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और इक्का-दुक्का स्थानों पर बेहद हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है.

2:06 AM. 13 Sept 22 8:36 PM. 12 Sept

राजस्‍थान के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाको में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. ऐसे में मौसम विभाग का अनुमान है कि यह आने वाले एक दो दिनों में इसके उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश की तरफ आगे बढ़ने की प्रबल संभावना ह.

8:03 PM. 12 Sept 22 2:33 PM. 12 Sept

कोलकाता और बंगाल के दक्षिणी भाग में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त

कोलकाता और पश्चिम बंगाल के दक्षिणी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और सोमवार को लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना पड़ा. मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण छत्तीसगढ़ के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में मंगलवार सुबह तक बारिश होने और 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

8:03 PM. 12 Sept 22 2:33 PM. 12 Sept

मंगलवार सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने दक्षिणी ओडिशा में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र के कारण गंगीय पश्चिम बंगाल में मंगलवार सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है.

8:03 PM. 12 Sept 22 2:33 PM. 12 Sept

दिल्ली में सामान्य तौर पर बादल छाए

मौसम कार्यालय ने सोमवार को दिल्ली में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और इक्का-दुक्का स्थानों पर बेहद हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है. दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा था.

8:03 PM. 12 Sept 22 2:33 PM. 12 Sept

दिल्ली में गर्मी और उमस भरी रही सुबह

दिल्ली में सोमवार की सुबह गर्मी और उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान, इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत रहा.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Update Today: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र के कारण झारखंड में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है. सुबह से ही रांची सहित कई जिलों में वर्षा हो रही है. पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है. ओडिशा में 13 सितंबर तक भारी बारिश होने के आसार हैं. यूपी को अभी बारिश का इंतजार करना पड़ेगा. जानें एमपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >