Weather Forecast: बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना, जानें अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Update Today: पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी इलाकों पर ट्रफ बनाया हुआ है. चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है. जिसके कारण राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है. पश्चिमी विक्षोभ का झारखंड के कुछ इलाकों में भी असर दिख सकता है.आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है मौसम.

Live Updates
3:57 AM. 13 Oct 22 10:27 PM. 12 Oct

अगले तीन-चार दिन में विदा होगा मानसून

राजधानी दिल्ली, उत्तर भारत के कई अन्य हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के विभिन्न इलाकों में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश की मुख्य वजह आंधी-तूफान था. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के एस होसालिकर ने कहा कि देश के कई हिस्सों में अब भी मॉनसून की विदाई नहीं हुई है और आज की तारीख में दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून की उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ और हिस्सों से अगले तीन से चार दिन में विदाई के अनुकूल स्थितियां बनेंगी.

3:57 AM. 13 Oct 22 10:27 PM. 12 Oct

ओडिशा के भुवनेश्वर में भारी बारिश

भुवनेश्वर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार आज शहर में मध्यम बारिश होगी.

3:57 AM. 13 Oct 22 10:27 PM. 12 Oct

पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना

अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जतायी गयी है. जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है.

3:57 AM. 13 Oct 22 10:27 PM. 12 Oct

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. कई जिलों में लगातार बारिश से करीब 40,000 लोग प्रभावित हुए हैं. बाढ़ की चपेट में लगभग 50 गांवों के कम से कम आठ राजस्व मंडल आए हैं.

7:30 PM. 12 Oct 22 2:00 PM. 12 Oct

अनंतपुरमू में बाढ़ जैसे हालात

आंध्र प्रदेश के अनंतपुरमू जिले के निचले इलाकों में भारी बारिश के बाद जलजमाव हो गया है. इलाके में जलभराव से बाढ़ जैसे हालात हो गये हैं. प्रभावित परिवार सुरक्षित स्थानों पर चले गए है.

7:30 PM. 12 Oct 22 2:00 PM. 12 Oct

दिल्ली में घना कोहरा

राष्ट्रीय राजधानी के बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और कुछ हिस्सों में दृश्यता घटकर 350 तक हो गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने कहा कि दिल्ली इस मौसम में पहली बार कोहरे की गवाह बनी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. वहीं, अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं. आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. (भाषा)

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today: पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी इलाकों पर ट्रफ बनाया हुआ है. चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है. जिसके कारण राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है. पश्चिमी विक्षोभ का झारखंड के कुछ इलाकों में भी असर दिख सकता है.आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है मौसम.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >