Weather Forecast Updates: ओडिशा में ‘चक्रवात’ की संभावना, जानें किन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Weather Forecast Update Today: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश को देखते हुए 12वीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों और उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों को बंद करने का फैसला लिया गया है. पश्चिमी विक्षोभ का झारखंड के कुछ इलाकों में असर दिख सकता है. दिल्ली में बारिश के कारण पारा गिरा गया है. आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है मौसम..

Live Updates
8:01 PM. 11 Oct 22 2:31 PM. 11 Oct

ओडिशा ने आगामी ‘चक्रवात मौसम’ कर तैयारी शुरू की

ओडिशा सरकार ने मौसम कार्यालय की ओर से कोई पूर्वानुमान नहीं होने के बावजूद अपने अधिकारियों से अगले दो महीनों में संभावित चक्रवातों के लिए तैयार रहने को कहा है. मुख्य सचिव एससी महापात्र ने सोमवार को राज्य स्तरीय चक्रवात तैयारियों की बैठक में संबंधित अधिकारियों को सभी एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया. ओडिशा को अक्टूबर और नवंबर में और कभी-कभी 15 दिसंबर तक भी गंभीर चक्रवाती तूफान का सामना करना पड़ता है.

8:01 PM. 11 Oct 22 2:31 PM. 11 Oct

झारखंड में होगी बारिश

झारखंड के गुमला और सिमडेगा के कुछ हिस्सों में अगले कुछ घंटों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. इसकी संभावना मौसम विभाग की ओर से जतायी गयी है.

8:01 PM. 11 Oct 22 2:31 PM. 11 Oct

हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में बारिश

हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के मोहाली और हरियाणा के पंचकूला में तेज बारिश हुई. दोनों राज्यों के कुछ अन्य इलाकों में भी बारिश हुई.

8:01 PM. 11 Oct 22 2:31 PM. 11 Oct

बिहार में होगी बारिश

बिहार में अगले 48 घंटे तेज हवा के साथ अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है. दक्षिण बिहार में उत्तरी बिहार की तुलना में अधिक बारिश होने के आसार हैं. दरअसल बिहार में मंगलवार से एक ट्रफ लाइन गुजरेगी. इसकी वजह से बिहार में बारिश की संभावना बन रही है.

8:01 PM. 11 Oct 22 2:31 PM. 11 Oct

उत्तर प्रदेश में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में बारिश जारी रहेगी. इसके अलावा, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी में भारी बारिश होगी. बारिश के चलते मंगलवार यानी आज लखनऊ, चित्रकूट समेत कई जिलों में 12वीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है. बीते 24 घंटे में राज्य में 37.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.

1:57 PM. 11 Oct 22 8:27 AM. 11 Oct

आज से बदल सकता है झारखंड का मौसम

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. इसका असर मंगलवार से झारखंड के कुछ इलाकों में दिख सकता है. मौसम केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक आशुतोष आनंद ने कहा कि मंगलवार से पूरे राज्य में मौसम का मिजाज बदल सकता है. इसके असर से 13 अक्तूबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 14 अक्तूबर से इसमें कमी आयेगी. इसे लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कहीं भारी बारिश नहीं होगी. बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रह सकता है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश को देखते हुए 12वीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों और उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों को बंद करने का फैसला लिया गया है. पश्चिमी विक्षोभ का झारखंड के कुछ इलाकों में असर दिख सकता है. दिल्ली में बारिश के कारण पारा गिरा गया है. आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है मौसम..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >