Weather Forecast Updates: कश्मीर घाटी में रात के तापमान में और कमी आने की संभावना

Weather Forecast Today LIVE Updates : बीते 24 घंटों में मुंबई समेत कोंकण गोवा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई. छत्तीसगढ़ में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई. स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान देश के उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगा. दिल्ली से लेकर, लखनऊ, प्रयागराज, पटना और कोलकाता तक सर्दी बढ़ने की संभावना है. (झारखंड (Jharkhand Weather), दिल्ली (Delhi Weather), बिहार (Bihar Weather), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Weather), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Weather), बंगाल (Bengal Weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

Live Updates
4:04 AM. 16 Dec 20 10:34 PM. 15 Dec

कश्मीर घाटी में रात के तापमान में और कमी आने की संभावना

मौसम विभाग ने कहा है कि कश्मीर घाटी में रात के तापमान में और कमी की संभावना के साथ 21 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मालूम हो कि कश्मीर घाटी में रात का तापमान जमाव बिंदु से कम हो गया. वहीं, प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा. मौसम विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि घाटी के सभी मौसम केंद्रों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया. उन्होंने कहा कि उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की-रिजॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है.

1:38 AM. 16 Dec 20 8:08 PM. 15 Dec

नमी बढ़ने से मुंबई और नासिक सहित कुछ इलाकों में छाया कोहरा

महाराष्ट्र में मुंबई और कुछ अन्य हिस्सों में मौसम में नमी में वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट से मंगलवार को कोहरा छा गया. हल्की ठंड भी महसूस हुई. कोहरे की वजह से मुंबई और नासिक के बीच सुबह के समय यातायात आवाजाही धीमी रही. आईएमडी के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गयी, साथ ही मौसम में नमी बढ़ने के कारण मुंबई और नासिक सहित कुछ क्षेत्रों में कोहरा छा गया.

1:38 AM. 16 Dec 20 8:08 PM. 15 Dec

तेज हवाओं से सुधरी दिल्ली की वायु गुणवत्ता, मंगलवार को एक्यूआई 190 दर्ज की गयी

दिल्ली में तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है. दिल्ली में वायु गुण्वत्ता सुधर कर ‘मध्यम’ श्रेणी में आ गयी. सुबह 10 बजे शहर की वायु गुणवत्ता 190 दर्ज की गयी. सोमवार की औसत एक्यूआई 160, रविवार को 305 और शनिवार को 356 दर्ज की गयी थी.

1:38 AM. 16 Dec 20 8:08 PM. 15 Dec

दिल्ली में न्यूनतम से पांच डिग्री कम रहा तापमान, 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज, तापमान नीचे जाने पर शीतलहर की हो सकती है घोषणा

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि हालांकि दिल्ली जैसे छोटे इलाकों के लिए अगर एक दिन के लिए भी तापमान नीचे चला जाता है, तो शीतलहर की घोषणा की जा सकती है. शहर के लिए मौसम संबंधी आंकड़े उपलब्ध करनेवाली सफदरजंग वेधशाला के अनुसार मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

8:01 PM. 15 Dec 20 2:31 PM. 15 Dec

चेन्नई में इस सप्ताह जोरदार बारिश

चेन्नई में इस सप्ताह फिर जोरदार बारिश की उम्मीद है. दक्षिणी महानगर में 16 से 19 दिसंबर के बीच भारी बारिश होगी. सबसे अधिक बारिश की 16 और 17 दिसंबर के बीच होगी.

8:01 PM. 15 Dec 20 2:31 PM. 15 Dec

तमिलनाडु में 16 से 19 दिसंबर के बीच भारी बारिश

दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मॉनसून फिर से प्रभावी होगा. बारिश का नया दौर 16 दिसंबर को तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश से शुरू होगा और धीरे-धीरे आंतरिक इलाकों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी. स्काईमेट के अनुसार, तटीय तमिलनाडु में 16 से 19 दिसंबर के बीच भारी वर्षा होने की संभावना है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates : बीते 24 घंटों में मुंबई समेत कोंकण गोवा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई. छत्तीसगढ़ में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई. स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान देश के उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगा. दिल्ली से लेकर, लखनऊ, प्रयागराज, पटना और कोलकाता तक सर्दी बढ़ने की संभावना है. (झारखंड (Jharkhand Weather), दिल्ली (Delhi Weather), बिहार (Bihar Weather), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Weather), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Weather), बंगाल (Bengal Weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >