Weather Forecast Today LIVE Updates: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड, इन इलाकों में हो सकती है बारिश
Copied link
Weather Forecast Today LIVE Updates : 8 दिसंबर (8 december 2020 )
यानी आज दक्षिण भारत में भारी बारिश के आसार है. वहीं, दिल्ली सहित उत्तर भारत और मध्य भारत के कई हिस्सों में भी छिटपुट बारिश की संभावना बन रही है. उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहेगी. झारखंड, बिहार यूपी के अधिकांश हिस्सों में ठंड बढ़ने की संभावना. कुछ क्षेत्रों में उच्च व न्यूनतम तापमान में हल्की ऊंच-नीच देखी जा सकती है. (झारखंड (Jharkhand Weather), दिल्ली(Delhi Weather), बिहार(Bihar Weather), उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh Weather), मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh Weather),बंगाल (Bengal Weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….
7:20 PM. 8 Dec 201:50 PM. 8 Dec
11 दिसंबर के बाद बदलेगा मौसम
राजस्थान में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है. अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री और कुछ स्थानों पर 4 डिग्री तक ऊपर बने हुए हैं. अगले 2 या 3 दिनों तक मौसम में कोई अधिक फेरबदल नहीं होने के आसार हैं. 11 तारीख के बाद कुछ भागों में हल्की वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा के आसार हैं.
7:20 PM. 8 Dec 201:50 PM. 8 Dec
बसे ठंडा शहर रहा हरियाणा का हिसार
देश के उत्तरी, पूर्वी और मध्य भागों में रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. बीते 24 घंटों के दौरान सबसे ठंडा शहर रहा हरियाणा का हिसार, जहां न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हमेशा से इतर इस बार, समय से पहले ही उत्तर भारत के कुछ शहरों में शीतलहर का प्रभाव दिखाई देने लगा है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश में भी कुछ शहरों में पारा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है. (स्काइमेट वेदर )
7:20 PM. 8 Dec 201:50 PM. 8 Dec
उत्तर-पूर्वी मॉनसून सक्रिय
स्काईमेट वेदर के अनुसार, दक्षिण भारत के राज्यों में इस समय उत्तर-पूर्वी मॉनसून सक्रिय बना हुआ है और कई इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना दिख रही है. हाल ही में गुजरे चक्रवाती तूफान बुरेवी के बाद भी तमिलनाडु के विभिन्न भागों और पुद्दुचेरी में कई जगहों पर वर्षा हो रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज़्यादा वर्षा तमिलनाडु में देखने को मिली है.
7:20 PM. 8 Dec 201:50 PM. 8 Dec
यहां होगी बारिश
दक्षिणी कोंकण गोवा और इससे सटे दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में 9 दिसम्बर से 11 दिसम्बर के बीच हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. जबकि 10 से 13 दिसम्बर के बीच उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा होने की संभावना है.
7:20 PM. 8 Dec 201:50 PM. 8 Dec
9 दिसम्बर से बदलेगा मौसम का मिजाज
महाराष्ट्र में इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है. स्काईमेट वेदर के अनुसार, महाराष्ट्र में पिछले लगभग 15-20 दिनों से बारिश नहीं हुई है. लेकिन इस सप्ताह उम्मीद है कि महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में वर्षा होगी. अनुमान है कि 9 दिसम्बर से मौसम बदलेगा और शुरुआत में कोंकण गोवा क्षेत्र में बारिश होगी.
4:53 PM. 8 Dec 2011:23 AM. 8 Dec
हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात होने की संभावना
जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात होने की संभावना जताई जा रही है.
4:01 PM. 8 Dec 2010:31 AM. 8 Dec
कई इलाकों में हो सकती है बारिश
अगले 24 घंटों में तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय इलाकों पर गरज के साथ कई इलाकों में बौछारें जारी रहने का अनुमान है. कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है.
4:01 PM. 8 Dec 2010:31 AM. 8 Dec
मन्नार की खाड़ी पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब कमजोर हो गया है. वहीं, अरब सागर के दक्षिण-पूर्वी भाग और इससे सटे मालदीव पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है
3:11 PM. 8 Dec 209:41 AM. 8 Dec
हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अनुमान
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है. शिमला स्थित मौसम केंद्र का कहना है कि एक दो दिनों में ठंड में भी इजाफा होगा.
2:27 PM. 8 Dec 208:57 AM. 8 Dec
घना कोहरा छाया रहा
उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-15 में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा.
2:27 PM. 8 Dec 208:57 AM. 8 Dec
जम्मू कश्मीर में मौसम और खराब होगा
जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बीते दिन बर्फबारी हुई थी. इसके उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम शुष्क हो गया और सर्दी में भी इजापा हुआ. वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 36 घंटे में जम्मू कश्मीर में मौसम और खराब होगा.
2:27 PM. 8 Dec 208:57 AM. 8 Dec
सुबह कोहरे का सितम, दिन में धुंध का असर
यूपी में भी मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है. राजधानी लखनऊ की बात करें तो, शहर में सुबह-शाम कोहरा लग रहा है. दिन में धुंध का असर भी रहेगा. आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा.
2:01 PM. 8 Dec 208:31 AM. 8 Dec
कम होगी धुंध का असर
बिहार के मौसम में बुधवार से परिवर्तन देखने को मिलेगा. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार के बाद से मौसम साफ होने की संभावना है. धुंध का असर कम होगा. इससे दिन में लोगों को धूप से राहत मिलेगी. लेकिन, सुबह, शाम और रात के तापमान में गिरावट आयेगी. इससे लोगों को ठंड का अनुभव अधिक होगा.
2:01 PM. 8 Dec 208:31 AM. 8 Dec
Posted by : Pritish Sahay
मुख्य बातें
Weather Forecast Today LIVE Updates : 8 दिसंबर (8 december 2020 )
यानी आज दक्षिण भारत में भारी बारिश के आसार है. वहीं, दिल्ली सहित उत्तर भारत और मध्य भारत के कई हिस्सों में भी छिटपुट बारिश की संभावना बन रही है. उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहेगी. झारखंड, बिहार यूपी के अधिकांश हिस्सों में ठंड बढ़ने की संभावना. कुछ क्षेत्रों में उच्च व न्यूनतम तापमान में हल्की ऊंच-नीच देखी जा सकती है. (झारखंड (Jharkhand Weather), दिल्ली(Delhi Weather), बिहार(Bihar Weather), उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh Weather), मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh Weather),बंगाल (Bengal Weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….