Weather Forecast Today LIVE Update : झारखंड में बारिश, दिल्ली ने ओढ़ ली घने कोहरे की चादर, यहां होगी भारी बर्फबारी, जानें बिहार-यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today LIVE Update : मौसम में इस समय लगातार उतार-चढ़ाव(Winter) नजर आ रहा है. उत्तर भारत और देश के अन्य हिस्सों में हल्‍की बूंदा-बादी(Rain) देखने को मिली, वहीं देश के कई इलाकों में पारा भी चढ़ने लगा है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय (western disturbance) के कारण एकबार फि‍र से मौसम बिगड़ (Winter) गया है. मौसम (20 February) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
7:48 PM. 20 Feb 21 2:18 PM. 20 Feb

अधिकतम तापमान 26 डिग्री

स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की उम्मीद है.

7:48 PM. 20 Feb 21 2:18 PM. 20 Feb

मौसम विभाग ने बताया

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के पालम में दृश्यता अत्यंत क्षीण यानी शून्य मीटर थी और सफदरजंग में यह 100 मीटर थी. आज सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी 100 प्रतिशत दर्ज की गयी.

7:48 PM. 20 Feb 21 2:18 PM. 20 Feb

दिल्ली ने सुबह सुबह ओढ़ ली घने कोहरे की चादर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

7:48 PM. 20 Feb 21 2:18 PM. 20 Feb

विज़िबिलिटी काफी कम

पंजाब के अमृतसर में घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हुई. मौसम विभाग के मुताबिक अमृतसर में अभी तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस है.

7:48 PM. 20 Feb 21 2:18 PM. 20 Feb

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 21 से 25 फरवरी तक पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब रहने के आसार हैं. 23 फरवरी तक शिमला सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में आंधी और बारिश के साथ मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

1:37 PM. 20 Feb 21 8:07 AM. 20 Feb

21 फरवरी से मौसम साफ

21 फरवरी से मौसम साफ होगा. न्यूनतम तापमान थोड़ा गिर सकता है. अधिकतम तापमान भी बढ़ सकता है. इधर, शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची में करीब तीन मिमी बारिश दर्ज की गयी. मौसम विभाग की मानें, तो रांची में एक से 19 जनवरी तक करीब चार मिमी बारिश हो चुकी है. वहीं, जमशेदपुर में इस अवधि के दौरान करीब सात और डालटेनगंज में छह मिमी बारिश हो चुकी है. बोकारो में दो तथा चाईबासा में भी 1.5 मिमी के आसपास बारिश हुई है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Update : मौसम में इस समय लगातार उतार-चढ़ाव(Winter) नजर आ रहा है. उत्तर भारत और देश के अन्य हिस्सों में हल्‍की बूंदा-बादी(Rain) देखने को मिली, वहीं देश के कई इलाकों में पारा भी चढ़ने लगा है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय (western disturbance) के कारण एकबार फि‍र से मौसम बिगड़ (Winter) गया है. मौसम (20 February) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >