Weather Forecast Update : झारखंड में होगी बारिश, दिल्ली में सुबह कोहरा छाया, जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today LIVE Update : देश के अधिकांश हिस्‍सों में ठंड (Winter) के कहर के साथ ही बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) का दौर भी जारी है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय (western disturbance) के कारण एकबार फि‍र से मौसम बिगड़ (Winter) गया है. मौसम विभाग की मानें तो (18 February) पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी(SnowFall ) और बारिश (Rain) होने के आसार हैं. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
12:39 PM. 19 Feb 21 7:09 AM. 19 Feb

झारखंड में होगी बारिश

झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में सुबह से आसमान में बादल नजर आ रहे हैं. सूबे में आज बारिश होने के आसार हैं.

3:48 AM. 19 Feb 21 10:18 PM. 18 Feb

दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री से अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के कुछ हिस्सों में सुबह धुंध और कोहरा देखा गया, लेकिन दिन में आसमान साफ रहा. शहर का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है. मौसम विभाग ने शहर में शुक्रवार की सुबह कोहरा छाये रहने और फिर बाद में आकाश साफ रहने की संभावना जताई है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

3:48 AM. 19 Feb 21 10:18 PM. 18 Feb

लखनऊ में बारिश से बढ़ी ठंड

उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार दोपहर बारिश से ठंड बढ़ गई. सुबह धूप निकली थी, लेकिन दोपहर के बाद आसमान में बादल छाए और कुछ देर के लिए बारिश हुई.

3:48 AM. 19 Feb 21 10:18 PM. 18 Feb

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर हल्की बारिश

उत्तर प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में कई स्थानों पर हल्की और बहुत हल्की बारिश हुई, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सभी मंडलों में दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया. विभाग ने बताया कि प्रदेश में सबसे कम न्यून्तम तापमान मुजफफरनगर में सात डिग्री दर्ज किया गया. जबकि, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस वाराणसी में दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि प्रदेश में मौसम आम तौर पर खुश्क रहेगा और कुछ स्थानों पर सुबह के समय कोहरा छाये रहने का अनुमान है.

7:53 PM. 18 Feb 21 2:23 PM. 18 Feb

मध्‍य प्रदेश में बादल छाए

बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने के कारण पूरे मध्‍य प्रदेश में बादल छाए हुए हैं. गरज-चमक के साथ प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में बारिश भी हो रही है. ठंड भी फिर से बढ़ने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम के धीरे-धीरे साफ होने के आसार हैं.

7:53 PM. 18 Feb 21 2:23 PM. 18 Feb

पश्चिम बंगाल में भी बारिश के आसार

पश्चिम बंगाल में भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग ने पूर्वी बिहार में किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, सहरसा, भागलपुर, बांका और जमुई के कुछ हिस्‍सों में भी बारिश की आशंका व्यक्त की है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Update : देश के अधिकांश हिस्‍सों में ठंड (Winter) के कहर के साथ ही बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) का दौर भी जारी है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय (western disturbance) के कारण एकबार फि‍र से मौसम बिगड़ (Winter) गया है. मौसम विभाग की मानें तो (18 February) पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी(SnowFall ) और बारिश (Rain) होने के आसार हैं. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >