Weather Forecast Update : हिमाचल प्रदेश के चम्बा में भूकंप के दो झटके, जानें झारखंड-यूपी-बिहार-दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today LIVE Update : आज से देश के कुछ हिस्सों का मौसम (Weather) बदलना शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग की मानें तो महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2021) यानी 11 मार्च से उत्तर भारत (North India Weather) में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है. मार्च का दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Rain,western disturbance) नजर आ रहा है. मौसम (8 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
10:07 PM. 8 Mar 21 10:07 PM. 8 Mar

बिहार में तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की संभावना

मीडिया रिपोर्ट में मौसम विभाग की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक, बिहार में तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की संभावना जाहिर की गयी है. इसके साथ ही लोगों को अलर्ट रहने की भी हिदायद दी गई है.

10:07 PM. 8 Mar 21 10:07 PM. 8 Mar

यूपी में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है. रिपोर्ट की मुताबिक, प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, बिहार में भी तीन दिनों के अंदर तेजी से मौसम बदल सकता है. 11 मार्च तक प्रदेश में बारिश की भविष्यवाणी की गई है.

10:07 PM. 8 Mar 21 10:07 PM. 8 Mar

हिमाचल प्रदेश के चम्बा में भूकंप के दो झटके

हिमाचल प्रदेश के चम्बा में सोमवार की सुबह भूकंप के मध्यम दर्जे के दो झटके महसूस किये गये, जिनकी तीव्रता 3.6 तथा 3.5 मापी गयी. मौसम विभाग ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस भूकंप से किसी के हताहत होने अथवा संपत्ति के क्षतिग्रस्त होने की सूचना नहीं मिली है. विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र चम्बा जिले में पांच किलोमीटर की गहराई में था. बताया कि भूकंप का पहला झटका सुबह दस बज कर 20 मिनट पर जबकि दूसरा झटका 10 बजकर 38 मिनट पर महसूस किया गया और दोनों की तीव्रता क्रमश: 3.6 और 3.5 मापी गयी.

10:07 PM. 8 Mar 21 10:07 PM. 8 Mar

दिल्ली : दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान कुछ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिक ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है. दिल्ली में 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो उस माह का सर्वाधिक तापमान था.

2:23 PM. 8 Mar 21 2:23 PM. 8 Mar

बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 9 से 12 मार्च के बीच तूफान के साथ बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है.

2:23 PM. 8 Mar 21 2:23 PM. 8 Mar

मौसम विभाग ने बताया

मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है. दिल्ली में 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो उस माह का सर्वाधिक तापमान था.

2:23 PM. 8 Mar 21 2:23 PM. 8 Mar

तेज हवाएं चलने का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राजधानी दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिक ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है.

2:23 PM. 8 Mar 21 2:23 PM. 8 Mar

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में वृद्धि

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान कुछ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

10:18 AM. 8 Mar 21 10:18 AM. 8 Mar

गुजरात के कच्छ जिले में भूकंप का हल्का झटका

गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार सुबह 3.2 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया. जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है. गांधीनगर स्थित भूगर्भीय अनुसंधान संस्थान की वेबसाइट के अनुसार, सुबह सात बजकर 42 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र कच्छ जिले में दुधई से 13 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में 18.6 किलोमीटर गहराई में था. राज्य आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने कहा कि कच्छ अत्यधिक जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है. जिले में जनवरी 2001 में विनाशकारी भूकंप आया था.

10:18 AM. 8 Mar 21 10:18 AM. 8 Mar

हल्की बारिश

मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई जा रही है. रिपोर्ट की मुताबिक, अगले 3-4 घंटे में गरज के साथ हल्की बारिश यहां पर हो सकती है.

8:25 AM. 8 Mar 21 8:25 AM. 8 Mar

तूफान के साथ बर्फबारी और बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 9 से 12 मार्च के बीच तूफान के साथ बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है.

8:25 AM. 8 Mar 21 8:25 AM. 8 Mar

झारखंड का मौसम

झारखंड के कई जिलों में आठ मार्च से आकाश में बादल छाये रहेंगे. सात मार्च तक मौसम शुष्क नजर आया. आठ मार्च को राज्य के पश्चिमी तथा मध्य झारखंड में आकाश में बादल छायेंगे. नौ को इन इलाकों में गर्जन वाले बादल दिख सकते हैं. 10 और 11 मार्च को इन इलाकों में बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने किया है. शेष दिनों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

8:25 AM. 8 Mar 21 8:25 AM. 8 Mar

बिहार के कुछ जिलों में आज आंधी-पानी आने की आशंका

प्रदेश के कुछ जिलों में सोमवार को आंधी-पानी के साथ बादल के गरजने का अनुमान जारी किया गया है. इधर दक्षिणी और मध्य बिहार में अभी से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा बह रही है. इसलिए, रात में कम गर्मी महसूस की जा रही है. पूरे प्रदेश में दिन का तापमान करीब दो से तीन डिग्री अधिक है. आइएमडी से मिली जानकारी के मुताबिक कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जुमई में बरसात के साथ आंधी-पानी आने की अधिक संभावना है.

8:25 AM. 8 Mar 21 8:25 AM. 8 Mar

मौसम एक बार फिर करवट लेगा

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने की तैयारी में नजर आ रहा है. अफगानिस्तान और आसपास के इलाके में विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले तीन दिन उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बदली-बारिश का सिलसिला रहेगा.

7:45 AM. 8 Mar 21 7:45 AM. 8 Mar

यूपी का मौसम

8 और 9 मार्च को पश्चिमी यूपी तथा 10 मार्च को पूरे प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं.

7:45 AM. 8 Mar 21 7:45 AM. 8 Mar

जानें अपने राज्य के मौसम का मिजाज

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया है कि 11 से 13 मार्च 2021 तक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में हल्की बारिश हो सकती है. ऐसे में लोगों को गर्मी से थोड़ी सी राहत मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है.

Weather Forecast Today: आज UP समेत इन हिस्सों में होगी छिटपुट बारिश, Mahashivratri तक बदलेगा झारखंड, बिहार दिल्ली समेत देशभर का मौसम

7:45 AM. 8 Mar 21 7:45 AM. 8 Mar

देश में इन हिस्सों में 11 से 17 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

मार्च के दूसरे सप्ताह में जम्मू कश्मीर में बारिश की संभावना है. हालांकि, बारिश तेज नहीं बल्कि कम ही होगी. इस दौरान उत्तर पूर्वी राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में बारिश हो सकती है. अगले दो हफ्तों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में गर्म हवाएं नहीं चलेंगी.

10:53 AM. 8 Mar 21 10:53 AM. 8 Mar

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है. मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है. न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शहर में वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) खराब श्रेणी में रही. सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में यहां का एक्यूआई 256 दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 ‘गंभीर’ माना जाता है. कच्छ में भूकंप होने तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Posted By : Amitabh

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Update : आज से देश के कुछ हिस्सों का मौसम (Weather) बदलना शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग की मानें तो महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2021) यानी 11 मार्च से उत्तर भारत (North India Weather) में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है. मार्च का दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Rain,western disturbance) नजर आ रहा है. मौसम (8 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >