Weather Forecast Updates : उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ेगी सर्दी , शीतलहर का होगा प्रकोप, 20 नवंबर से मैदानी इलाकों में गिर सकता है पारा, जानें यूपी, बिहार, झारखंड सहित अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Today LIVE Updates : भारत में ठंड की शुरूआत हो चुकी है. इसके साथ ही कई राज्यों में मौसम (Weather forecast) तेजी से बदल रहा है. उत्तर भारत के राज्यों में तापमान (temperature falling) में गिरावट का सिलसिला जारी है. skymetweather.com के मुताबिक उत्तर भारत में आज फिर से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा. इसके कारण जम्मू कश्मीर समेत पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी. जम्मू कश्मीर समेत पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी पहले से ही जारी है. नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव होगा. आज यह सिस्टम उत्तर भारत पहुंचेगा जिसके कारण आगामी 48 घंटों तक क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी होगी. 18 और 19 नवंबर को मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. वहीं ( Chhath 2020 weather) में कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है. (India Meteorological Department) . दिल्ली (Delhi NCR Weather) के कुछ हिस्सों में वायु प्रदूषण (Air Pollution) के स्तर में सुधार हुआ है. 18 नवंबर (17 november 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना कम नजर आ रही है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
7:45 PM. 18 Nov 20 2:15 PM. 18 Nov

निचले इलाकों में हो सकती है बारिश

स्काईमेट वेदर के मुताबिक 18 और 19 नवंबर को मध्यम और ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है जबकि निचले इलाकों में वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. इसके बाद 48 घंटों का एक ब्रेक मिलेगा और 48 घंटे के बाद फिर से नया मौसमी सिस्टम दस्तक दे सकता है.

7:45 PM. 18 Nov 20 2:15 PM. 18 Nov

मयूरभंज में छाया घना कोहरा

ओडिशा: राज्य में मयूरभंज जिले में ठंड के मौसम की स्थिति बनी हुई है. घना कोहरा छाया हुआ है. जिले के एक गांव का दृश्य

7:45 PM. 18 Nov 20 2:15 PM. 18 Nov

उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड

उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में दिन में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर चलने वाली है. इसके साथ ही आनेवाले दिनों में इन क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट होने की संभावना है. इस तरह के हालात अगले सप्ताह भी रहेंगे. क्योंकि 22 नवंबर के बाद एक नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ों पर फिर से दस्तक देने वाला है.

7:45 PM. 18 Nov 20 2:15 PM. 18 Nov

पश्चिमी विक्षोभ के असर से होगी बर्फबारी

पश्चिमी विक्षोभ के चलते 18 और 19 नवंबर को मध्यम और ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है जबकि निचले इलाकों में वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसके बाद 48 घंटों का एक ब्रेक मिलेगा और 48 घंटे के बाद फिर से नया मौसमी सिस्टम दस्तक दे सकता है.

7:45 PM. 18 Nov 20 2:15 PM. 18 Nov

बारिश के बाद हालात बेहतर

दिल्ली के आसमान में आज सुबह धुंध छाई हुई है. एक स्थानीय ने कहा कि , “घने स्मॉग के कारण हम आंखों में जलन महसूस करते थे, लेकिन बारिश के बाद यह बेहतर है. आज फिर से धुंधला हो गया है. एक स्थायी समाधान की जरूरत है.” दिल्ली कैंट, डीएनडी फ्लाईवे और अक्षरधाम के दृश्य.

7:45 PM. 18 Nov 20 2:15 PM. 18 Nov

दिल्ली में आज सुबह की तस्वीर

दिल्ली में आज सुबह में आसमान धुंधंला रहा. दिल्ली के बारापुल्ला फ्लाईओवर के आसपास आसमान का दृश्य.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates : भारत में ठंड की शुरूआत हो चुकी है. इसके साथ ही कई राज्यों में मौसम (Weather forecast) तेजी से बदल रहा है. उत्तर भारत के राज्यों में तापमान (temperature falling) में गिरावट का सिलसिला जारी है. skymetweather.com के मुताबिक उत्तर भारत में आज फिर से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा. इसके कारण जम्मू कश्मीर समेत पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी. जम्मू कश्मीर समेत पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी पहले से ही जारी है. नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव होगा. आज यह सिस्टम उत्तर भारत पहुंचेगा जिसके कारण आगामी 48 घंटों तक क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी होगी. 18 और 19 नवंबर को मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. वहीं ( Chhath 2020 weather) में कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है. (India Meteorological Department) . दिल्ली (Delhi NCR Weather) के कुछ हिस्सों में वायु प्रदूषण (Air Pollution) के स्तर में सुधार हुआ है. 18 नवंबर (17 november 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना कम नजर आ रही है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >