Weather Forecast Update : झारखंड-दिल्ली में होगी बारिश, यहां बर्फबारी, जानें बिहार-यूपी सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Today LIVE Update : मौसम (Weather) एक बार भी फिर यूटर्न लेता नजर आ रहा है. मार्च का दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय(Rain,western disturbance) हो चुका है. ऐसी स्थिति में बारिश होने की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट होगी. मौसम (6 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ...
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
Kolkata: Dark clouds hover in the sky over Kolkata, Thursday, Oct 22, 2020. A depression formed over north-west and adjoining west-central Bay of Bengal may cause rains in the next few days during Durga Puja festival. (PTI Photo/Swapan Mahapatra) (PTI22-10-2020_000151A)
Live Updates
2:23 PM. 6 Mar 212:23 PM. 6 Mar
मध्य प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग की मानें तो जम्मू-कश्मीर के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश का मौसम भी बदलने के आसार हैं. शनिवार शाम से राज्य में बादल छाएंगे और रविवार को दिन में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है, हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है.
2:23 PM. 6 Mar 212:23 PM. 6 Mar
न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी.
2:23 PM. 6 Mar 212:23 PM. 6 Mar
अधिकतम तापमान
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
2:23 PM. 6 Mar 212:23 PM. 6 Mar
दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने व रविवार को बारिश होने का अनुमान
दिल्ली में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है. मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी. विभाग के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शहर में रविवार को बूंदाबांदी के भी आसार हैं.
2:23 PM. 6 Mar 212:23 PM. 6 Mar
हल्की बारिश के आसार
उत्तराखंड में शनिवार को हल्की बारिश के आसार हैं जबकि, उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है.
10:41 AM. 6 Mar 2110:41 AM. 6 Mar
बिहार में चिलचिलाती गर्मी
बिहार में मार्च के पहले दिन ही लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले दो हफ्ते तक तापमान के कुछ ऐसे ही रहने के आसार हैं.
10:41 AM. 6 Mar 2110:41 AM. 6 Mar
चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र
एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के ऊपर भी सक्रिय है जिसका असर तटीय कर्नाटक में दिख सकता है.
10:41 AM. 6 Mar 2110:41 AM. 6 Mar
बारिश और बर्फबारी
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में जानकारी दी है कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में दो दिन के लिए येलो अलर्ट भी जारी करने का काम किया है.
10:41 AM. 6 Mar 2110:41 AM. 6 Mar
बिहार में मौसम का मिजाज गर्म
बिहार में मौसम का मिजाज गर्म है. फरवरी- मार्च महीने में ही अप्रैल माह में तेवर दिखाने वाली गर्मी ने दस्तक दे दी है. वहीं तापमान में उतार-चढ़ाव भी लगातार जारी है. एक बार फिर सूबे के कई इलाकों का पारा बढ़ा है. पिछले दो दिनों के बाद शुक्रवार को प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. शुक्रवार का दिन राजधानी पटना सहित कई जिलों के लिए परेशान करने लायक रहा. यहां का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं हवा में 49 फीसदी आद्रता रिकार्ड की गई.
10:41 AM. 6 Mar 2110:41 AM. 6 Mar
लद्दाख में भूकंप
लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6 मापी गई है.
10:41 AM. 6 Mar 2110:41 AM. 6 Mar
धूल भरी हवाएं
राजधानी दिल्ली में 7 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते सीजन की पहली आंधी और हल्की बूंदाबांदी होने के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग की मानें तो 7 मार्च को यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकतीं हैं.
10:41 AM. 6 Mar 2110:41 AM. 6 Mar
हिमाचल प्रदेश का मौसम
हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम बदलेगा. प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं. रविवार को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 11 मार्च तक पूरे प्रदेश में बादल बरसने का पूर्वानुमान है. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से मौसम में यह बदलाव आ रहा है.
10:41 AM. 6 Mar 2110:41 AM. 6 Mar
हरियाणा का मौसम
हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव नजर आ रहा है. एक ओर जहां दिन में कड़ी धूप है तो वहीं रात के समय उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण ठंडक हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार यहां तापमान (Temperature) में आमतौर पर हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है.
10:41 AM. 6 Mar 2110:41 AM. 6 Mar
झारखंड में हो सकती है बारिश
झारखंड के कई जिलों में आठ मार्च से आकाश में बादल छाये रहेंगे. सात मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा. आठ मार्च को राज्य के पश्चिमी तथा मध्य झारखंड में आकाश में बादल छायेंगे. नौ को इन इलाकों में गर्जन वाले बादल दिख सकते हैं. 10 और 11 मार्च को इन इलाकों में बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने किया है. शेष दिनों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.8 तथा न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेसि रिकाॅर्ड किया गया.
7:45 AM. 6 Mar 217:45 AM. 6 Mar
बिहार का मौसम
बिहार की राजधानी पटना में भी पारा चढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं, लेकिन दिल्ली-लखनऊ के मुकाबले यह एक डिग्री तक कम रह सकता है.
7:45 AM. 6 Mar 217:45 AM. 6 Mar
नोएडा में रविवार को थोड़ी राहत
नोएडा में मौसम विभाग का अगले सात दिनों के पूर्वानुमान पर नजर डालें तो एनसीआर के शहर में पारा 35 डिग्री तक पहुंच जाएगा. हालांकि रविवार को हल्की बूंदाबांदी का भी अनुमान है.
7:45 AM. 6 Mar 217:45 AM. 6 Mar
दिल्ली में सुबह साफ रहा आसमान
राष्ट्रीय राजधानी में सुबह आसमान साफ नजर आ रहा है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने दिन में भी आसमान साफ रहने और 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान व्यक्त किया है.
10:56 AM. 6 Mar 2110:56 AM. 6 Mar
लखनऊ का मौसम
यूपी की राजधानी लखनऊ में अगले सात दिन गर्मी लोगों को सताएगी. पारा 36 डिग्री तक पहुंच सकता है. देश की हर राज्यों से मौसम की खबर से जुड़ी तथा News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
7:45 AM. 6 Mar 217:45 AM. 6 Mar
सात और आठ मार्च को हल्की से मध्यम बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड में सात और आठ मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
7:45 AM. 6 Mar 217:45 AM. 6 Mar
Posted By :Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Weather Forecast Today LIVE Update : मौसम (Weather) एक बार भी फिर यूटर्न लेता नजर आ रहा है. मार्च का दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय(Rain,western disturbance) हो चुका है. ऐसी स्थिति में बारिश होने की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट होगी. मौसम (6 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…