Weather Forecast Update : पुडुचेरी में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद, पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका, जानिए झारखंड-यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Today LIVE Update : देश में गर्मी बढ़ने के बाद एक बार फिर सर्दी (Winter) का कहर लौटता दिख रहा है. मौसम विभाग ने 21 फरवरी से 25 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ(Rain,western disturbance) के सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय (western disturbance) के कारण एकबार फिर से मौसम बिगड़ता (Winter) नजर आ रहा है मौसम (21 February) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
Bengaluru: Workers warm themselves around a bonfire during cold weather, in Bengaluru, Saturday, Dec. 5, 2020. (PTI Photo)(PTI05-12-2020_000269A)
Live Updates
3:54 AM. 22 Feb 2110:24 PM. 21 Feb
पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 21 से 25 फरवरी तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश या बर्फबारी की काफी संभावना है. उत्तराखंड में 23 और 24 फरवरी को बारिश या बर्फबारी हो सकती है.
3:54 AM. 22 Feb 2110:24 PM. 21 Feb
पुडुचेरी में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद
पुडुचेरी में भारी बारिश की वजह से जगह-जगह जल जमाव हो गया है. वहीं, स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 9 तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिया है. सभी स्कूल 22 फरवरी तक बंद रहेंगे.
3:54 AM. 22 Feb 2110:24 PM. 21 Feb
दिल्ली में रविवार की सुबह भी छाई रही हल्की धुंध
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह हल्की धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान ऋतु के औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. मौसम के मुताबिक दिन में आसमान साफ रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिल्ली में सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
7:38 PM. 21 Feb 212:08 PM. 21 Feb
रांची में आसमान हुआ साफ, खिली धूप
राजधानी रांची में बारिश के बाद आज से मौसम साफ हो गया है और धूप निकल गयी है. रांची में आजा का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 रहने की संभावना है.
6:56 PM. 21 Feb 211:26 PM. 21 Feb
सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक दिन में आसमान साफ रहेगा जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिल्ली में सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
6:56 PM. 21 Feb 211:26 PM. 21 Feb
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह हल्की धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मुख्य बातें