Weather Forecast Update : देश के इन राज्यों में होगी बार‍िश, बढ़ेगी ठंड,चलेगी शीतलहर, जानें ब‍िहार-झारखंड-यूपी समेत अपने राज्य के मौसम का हाल

Weather Forecast Today LIVE Update : देश के उत्‍तरी हिस्‍से में इस वक्त भी कड़ाके की ठंड (Winter NEWS) जारी है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी (Snowfall) के कारण तापमान (cold wave) में गिरावट नजर आ रही है. मौसम फिर बदलने के आसार नजर आ रहे हैं. 22 से 24 जनवरी के बीच देश के उत्तर पश्चिमी राज्यों में बादलों का डेरा रहेगा. कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
2:22 PM. 23 Jan 21 8:52 AM. 23 Jan

उत्तर भारत में शीतलहर

उत्तर भारत में आने वाले दो-तीन दिन तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और शीतलहर चलेगी.

2:22 PM. 23 Jan 21 8:52 AM. 23 Jan

यहां होगी बार‍िश 

उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर बदल चुका है. दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब हरियाणा में ठंड फिर बढ़ गई है. मौसम विभाग की मानें तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसके असर से पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होगी तथा उत्तर और उत्तर पश्चिमी राज्यों में बारिश हो सकती है.

12:54 PM. 23 Jan 21 7:24 AM. 23 Jan

झारखंड का मौसम

झारखंड की राजधानी रांची सहित आसपास के जिलों में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला. मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा और मौसम साफ रहने से तीन दिनों में लगभग पांच डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है. हालांकि 24 जनवरी के बाद से लोगों को ठंड से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी.

3:18 AM. 23 Jan 21 9:48 PM. 22 Jan

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा तथा सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा. मौसम विज्ञान के मुताबिक, पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, अमृतसर में यह 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के हिसार में काफी सर्द मौसम है और यहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

3:18 AM. 23 Jan 21 9:48 PM. 22 Jan

दिल्ली में ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कोहरे के कारण राजधानी में यातायात भी प्रभावित हुआ. वहीं मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से न्यूनतम तापमान फिर चार डिग्री तक गिर सकता है. पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है. बर्फ से ढंके पहाड़ों से आने वाली सर्द, शुष्क हवाओं से सोमवार तक तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

3:18 AM. 23 Jan 21 9:48 PM. 22 Jan

यूपी के अलग-अलग इलाकों में छाया रहा घना कोहरा

उत्‍तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग इलाकों में घने कोहरा और काफी सर्द मौसम रहा. शुक्रवार को मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार राज्‍य में सबसे ठंडा चुर्क रहा. जहां का तापमान 3.2 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया. राज्‍य में सबसे अधिक तापमान झांसी में 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि, सोनभद्र जिले के चुर्क वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार 23 जनवरी को भी शीत लहर और ठंड का प्रभाव रहेगा.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Update : देश के उत्‍तरी हिस्‍से में इस वक्त भी कड़ाके की ठंड (Winter NEWS) जारी है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी (Snowfall) के कारण तापमान (cold wave) में गिरावट नजर आ रही है. मौसम फिर बदलने के आसार नजर आ रहे हैं. 22 से 24 जनवरी के बीच देश के उत्तर पश्चिमी राज्यों में बादलों का डेरा रहेगा. कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >