Weather Forecast Update : फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने का अनुमान, झारखंड में होगी बारिश,बर्फीली हवाएं चलनी शुरू, जानें दिल्ली-बिहार-यूपी सहित देश के अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Today LIVE Update : देश के उत्‍तरी हिस्‍से में इस वक्त भी कड़ाके की ठंड (Winter NEWS) जारी है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी (Snowfall) के कारण तापमान (cold wave) में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम फिर बदलने के आसार नजर हैं. देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
12:28 PM. 25 Jan 21 6:58 AM. 25 Jan

फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने का अनुमान

हिमाचल प्रदेश के कुफरी, भरमौर, केलोंग और कल्पा में रविवार को बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन में उत्तर तथा मध्य भारत में कड़ाके की ठंड का नया दौर शुरू होने का अनुमान जताया है.

12:05 AM. 25 Jan 21 6:35 PM. 24 Jan

पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया

पंजाब और हरियाणा में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया और दोनों राज्यों में ज्यादातर स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कम रही. मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के अमृसतर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

7:34 PM. 24 Jan 21 2:04 PM. 24 Jan

बर्फीली हवाएं चलनी शुरू

मंगलवार तक तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है क्योंकि हिमाच्छादित पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर बर्फीली हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं.

7:34 PM. 24 Jan 21 2:04 PM. 24 Jan

दिल्ली में घना कोहरा छाया, न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में रविवार को घने कोहरे की चादर छाई रही और दृश्यता कम होकर 100 मीटर हो जाने से यातायात प्रभावित रहा.

7:34 PM. 24 Jan 21 2:04 PM. 24 Jan

यहां छाएगा घना कोहरा 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर नजर डालें तो अगले 4 से 5 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तरी राजस्‍थान, असम, मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहेगा जिसके कारण लोगों को परेशानी होगी.

7:34 PM. 24 Jan 21 2:04 PM. 24 Jan

न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बर्फ से ढके पहाड़ों से आने वाली सर्द, शुष्क हवाओं के कारण सोमवार तक न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Update : देश के उत्‍तरी हिस्‍से में इस वक्त भी कड़ाके की ठंड (Winter NEWS) जारी है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी (Snowfall) के कारण तापमान (cold wave) में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम फिर बदलने के आसार नजर हैं. देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >