Weather Forecast Update : दिल्ली सह‍ित अन्य राज्यों में मौसम ने बदला रंग, झारखंड में होगी बारिश, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast Today LIVE Update : देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम (Winter) ने एक बार फिर करवट ले ली है. अब फरवरी माह के शुरुआती दिनों में भी पश्चिमी विक्षोभ आने से मौसम में परिवर्तन नजर आ रहा है. इस साल ठंड फरवरी (4 February) में भी कहर बरपा रही है. उत्‍तरी और मध्‍य हिस्‍से अब भी सर्दी की चपेट (Cold Wave) में हैं जबकि हिमालयी क्षेत्रों में रुक रुककर बर्फबारी (SnowFall ) का दौर जारी है. देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
8:05 AM. 5 Feb 21 8:05 AM. 5 Feb

शिमला में इस साल की पहली बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इस साल की पहली बर्फबारी हुई. गुरुवार को शिमला, कुफरी, केलोंग, कल्पा और राज्य के ऊंचाईं वाले कई इलाकों में बर्फबारी हुई. मौसम विभाग ने मध्यम और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाते हुए राज्य में आंधी और गरज के साथ बारिश की आशंका जताई थी और येलो अलर्ट जारी किया था.

8:05 AM. 5 Feb 21 8:05 AM. 5 Feb

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश

पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर बृहस्पतिवार को बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में 6.6 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

10:35 PM. 4 Feb 21 10:35 PM. 4 Feb

मध्य प्रदेश के नौ जिलों में कल गिर सकते हैं ओले

मध्य प्रदेश के नौ जिलों में शुक्रवार को कहीं-कहीं पर गरज के साथ बिजली चमकने और ओले गिरने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, ग्वालियर, दमोह, सागर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, भिंड, मुरैना एवं श्योपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. उत्तरी राजस्थान के ऊपर और आसपास के इलाकों में हवाओं का प्रभाव बना हुआ है, जिसके चलते उत्तरी मध्य प्रदेश में नमी रहेगी. वहीं, भोपाल, इंदौर एवं उज्जैन जिलों में शुक्रवार को बादल छाये रहेंगे.

10:35 PM. 4 Feb 21 10:35 PM. 4 Feb

शिमला में बर्फबारी, येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बृहस्पतिवार सुबह इस साल की पहली बर्फबारी हुई. मौसम विभाग ने मध्यम और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाते हुए चार फरवरी के लिए राज्य में आंधी और गरज के साथ बारिश की आशंका जताई थी और येलो अलर्ट जारी किया था. मौसम कार्यालय ने खराब मौसम के बारे में लोगों को सतर्क करने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम चेतावनी में येलो अलर्ट सबसे कम श्रेणी वाले खतरे में आता है और इससे कुछ दिनों के लिए खराब मौसम की आशंका के संकेत मिलते हैं.

10:35 PM. 4 Feb 21 10:35 PM. 4 Feb

पंजाब और हरियाणा में कई जगह बारिश

पंजाब और हरियाणा में बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में बारिश हुई. इसके अलावा मोहाली, लुधियाना, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भी बारिश हुई. पिछले कुछ दिनों में दोनों राज्यों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया.

10:35 PM. 4 Feb 21 10:35 PM. 4 Feb

यूपी के कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना

उत्तर प्रदेश के के कुछ उत्तरी क्षेत्रों में ओले गिरने की भी संभावना है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न मंडलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. इस अवधि में गोरखपुर, अयोध्या तथा बरेली मंडलों में दिन के तापमान में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके अलावा प्रयागराज, लखनऊ, झांसी, आगरा, वाराणसी, मुरादाबाद तथा मेरठ मंडलों में यह सामान्य से अधिक रहा. रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, आगरा तथा बरेली मंडलों में रात के तापमान में भी काफी वृद्धि दर्ज की गई. इस दौरान अयोध्या, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, झांसी तथा मेरठ मंडलों में रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा. रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान बस्ती राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

2:51 PM. 4 Feb 21 2:51 PM. 4 Feb

यूपी के कई इलाकों में हो सकती है बारिश

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी अफगानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ जोर पकड़ रहा है. इसकी वजह से उत्तर प्रदेश के मौसम पर खासकर चार और पांच फरवरी को असर पड़ेगा. रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में अनेक स्थानों पर और पूर्वी भागों में कुछ जगहों पर बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. राज्य के कुछ उत्तरी क्षेत्रों में ओले गिरने की भी संभावना है.

2:51 PM. 4 Feb 21 2:51 PM. 4 Feb

खराब मौसम के कारण कश्मीर में दूसरे दिन विमान सेवा बाधित

कश्मीर घाटी के अधितर हिस्सों में रातभर हुई बर्फबारी के कारण गुरुवार को लगातार दूसरे दिन विमान सेवा बाधित रही. यहां अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया, ‘खराब मौसम के कारण विमान परिचालन बाधित हुआ है और श्रीनगर हवाई अड्डे पर अब तक कोई विमान नहीं उतर सका है.’ उन्होंने बताया कि हवाई पट्टी पर बर्फ जमने और खराब दृश्यता से कारण परिचालन प्रभावित हुआ है. उन्होंने बताया कि हवाई पट्टी से अब बर्फ हटा दी गई है लेकिन दृश्यता अब भी खराब होने के कारण विमानों के परिचालन में बाधा आ रही है.

2:51 PM. 4 Feb 21 2:51 PM. 4 Feb

बादल की वजह से दिल्ली के न्यूनतम तापमान में इजाफा

दिल्ली में ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गुरुवार सुबह हल्की बारिश हुई. पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहने से शहर के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. राजधानी का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है. न्यूनतम तापमान अगले तीन दिन तक सामान्य स्थिति में ही बने रहने की संभावना है.

10:10 AM. 4 Feb 21 10:10 AM. 4 Feb

झारखंड का मौसम 

रांची के मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आज भी तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. शुक्रवार से मौसम में बदलाव हो सकता है. आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो 5 फरवरी से मौसम का मिजाज बदल सकता है. कई जिलों में बारिश के आसार हैं.

10:10 AM. 4 Feb 21 10:10 AM. 4 Feb

दिल्‍ली में बारिश

दिल्‍ली में मौसम ने अचानक से करवट बदला है. गुरुवार सुबह को दिल्‍ली के कई हिस्‍सों में बारिश हुई है.

10:10 AM. 4 Feb 21 10:10 AM. 4 Feb

पश्चिमी विक्षोभ का असर

पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा में भी नजर आने के आसार हैं. इसके चलते कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

10:10 AM. 4 Feb 21 10:10 AM. 4 Feb

अगले कुछ घंटों में यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में 3-4 घंटे में बारिश की संभावना है.

10:10 AM. 4 Feb 21 10:10 AM. 4 Feb

लद्दाख में हल्का भूकंप

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में बुधवार शाम 4.5 तीव्रता का भूकंप आया.मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि झटका शाम सात बजकर 59 मिनट पर आया था. उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था.

10:10 AM. 4 Feb 21 10:10 AM. 4 Feb

बिहार का मौसम

बिहार में मौसम फिर एकबार करवट लेने वाला है. सूबे के कई इलाकों में पांच और छह फरवरी को आंधी व बारिश के आसार हैं. पांच फरवरी को इसका आंशिक जबकि अगले दिन यानि छह फरवरी को इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है.

10:10 AM. 4 Feb 21 10:10 AM. 4 Feb

हल्की से मध्यम बर्फबारी

मौसम अधिकारियों ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बर्फबारी या बारिश का पूर्वानुमान लगाया है

6:59 AM. 4 Feb 21 6:59 AM. 4 Feb

दिल्ली में बरसेंगे बदरा

दिल्ली में लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत तो मिल गई है. लेकिन अब बारिश लोगों को परेशान करने वाली है. स्काईमेट वेदर का अनुमान है कि जल्द ही मौसम में बदलाव दिखाई देगा. 4 और 5 फरवरी को यहां बारिश हो सकती है.

6:59 AM. 4 Feb 21 6:59 AM. 4 Feb

उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में ठंड का प्रकोप

उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में पिछले 24 घंटे में कड़ाके की ठंड पड़ी. वहीं, कुछ इलाकों में दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गयी. मौसम विभाग ने चार फरवरी को प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि का अनुमान जताया है.

6:59 AM. 4 Feb 21 6:59 AM. 4 Feb

न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की पूरी संभावना

भारत के उत्तरी और मध्य भाग में पांच तक बीच बारिश होने का अनुमान है. आईएमडी के अनुसार, अगले तीन से चार दिन के दौरान उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की पूरी संभावना है.

6:59 AM. 4 Feb 21 6:59 AM. 4 Feb

बारिश का अनुमान

आईएमडी ने मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के ऊपर चार फरवरी को, और जम्मू कश्मीर के ऊपर भी चार फरवरी को भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है. उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों के ऊपर चार से पांच फरवरी के दौरान बिजली कड़कने के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं.

Weather Forecast Update: पहाड़ों पर होगी बारिश, दिल्ली में फिर शीतलहर, देखें अन्य राज्यों का हाल

6:59 AM. 4 Feb 21 6:59 AM. 4 Feb

बिहार और झारखंड में भी बरिश

मध्य प्रदेश के ऊपर चार से पांच फरवरी के दौरान और पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार तथा झारखंड के ऊपर पांच से छह फरवरी के दौरान बारिश हो सकती है.

6:59 AM. 4 Feb 21 6:59 AM. 4 Feb

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

मौसम को लेकर विभाग ने चेतावनी जारी की है जिसके अनुसार 5 फरवरी तक उत्तर भारत में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन से चार दिन तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण अफगानिस्तान के ऊपर चक्रवात की स्थिति बन गई है.

6:59 AM. 4 Feb 21 6:59 AM. 4 Feb

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Update : देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम (Winter) ने एक बार फिर करवट ले ली है. अब फरवरी माह के शुरुआती दिनों में भी पश्चिमी विक्षोभ आने से मौसम में परिवर्तन नजर आ रहा है. इस साल ठंड फरवरी (4 February) में भी कहर बरपा रही है. उत्‍तरी और मध्‍य हिस्‍से अब भी सर्दी की चपेट (Cold Wave) में हैं जबकि हिमालयी क्षेत्रों में रुक रुककर बर्फबारी (SnowFall ) का दौर जारी है. देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >