Weather Forecast Updates : शीतलहर की चपेट में दिल्ली, झारखंड में बारिश शुरू, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today LIVE Update : मौसम विभाग (IMD) ने भी चेतावनी (Snowfall) से भरी एक एडवाइजरी भी जारी की है. इसमें साफ किया है कि अगले 3 दिनों तक देश (Winter NEWS) के कई राज्यों के हिस्सों में शीत लहर (Cold Wave) का प्रकोप रहेगा. मौसम फिर बदलने के आसार नजर हैं. देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
12:56 PM. 29 Jan 21 7:26 AM. 29 Jan

झारखंड में बारिश शुरू 

झारखंड की राजधानी रांची सहित सूबे के कुछ इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है. इटखोरी में शुक्रवार को सुबह साढ़े छह बजे से मेघ गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई है,जिससे ठंड का असर बढ़ गया है, बारिश के कारण लोग अपने घरों में दुबके हैं.

3:58 AM. 29 Jan 21 10:28 PM. 28 Jan

उत्तर भारत में अभी ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत!

उत्तर भारत के कई भागों में शीतलहर का प्रकोप जारी है और ठंड से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है. जानकारी के मुताबिक, ठिठुरन भरी सर्दी का यह सिलसिला अभी आगे भी जारी रहने की संभावना है. राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है. दिल्ली-एनसीआर गुरुवार को एक बार फिर घने कोहरे की चादर में लिपटा है और कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है.

3:58 AM. 29 Jan 21 10:28 PM. 28 Jan

दिल्ली में अभी जारी रहेगा शीतलहर का प्रकोप

दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान भी 5.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है. सभावना यह भी जतायी जा रही है कि दिल्ली में आने वाले दो दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा और इस दौरान न्यूनतम तापमान महज तीन से चार डिग्री के आसपास रह सकता है. बताया जा रहा है कि दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन ठंडी हवाएं चलने के कारण सर्दी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

3:58 AM. 29 Jan 21 10:28 PM. 28 Jan

मध्य प्रदेश का बड़ा इलाका शीतलहर की चपेट में

मध्य प्रदेश का बड़ा भाग शीतलहर की चपेट में है. खजुराहो में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक रायसेन, उमरिया, टीकमगढ़ और सागर जिलों के अलावा रीवा, ग्वालियर और चंबल संभाग के कुछ हिस्सों में भी शीत लहर चलने की संभावना है. शनिवार को प्रदेश में लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है.

3:58 AM. 29 Jan 21 10:28 PM. 28 Jan

कश्मीर घाटी में आने वाले कुछ दिनों में भी तापमान शून्य से नीचे ही रहने की संभावना

कश्मीर घाटी में बृहस्पतिवार को शीतलहर की वजह से तापमान कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया. वहीं, श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. घाटी में आने वाले कुछ दिनों में भी तापमान शून्य से नीचे ही रहने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने दो फरवरी को घाटी में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने का पूर्वानुमान लगाया है. कश्मीर में अभी चिल्लई कलां चल रहा है. यह 40 दिन की अवधि होती है और इस दौरान कड़ाके की सर्दी पड़ती है.

3:58 AM. 29 Jan 21 10:28 PM. 28 Jan

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी

राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की सर्दी जारी है। राज्य के एक मात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में बीती बुधवार रात लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में सीकर में रात का न्यूनतम तापमान मामूली वृद्धि के साथ 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Update : मौसम विभाग (IMD) ने भी चेतावनी (Snowfall) से भरी एक एडवाइजरी भी जारी की है. इसमें साफ किया है कि अगले 3 दिनों तक देश (Winter NEWS) के कई राज्यों के हिस्सों में शीत लहर (Cold Wave) का प्रकोप रहेगा. मौसम फिर बदलने के आसार नजर हैं. देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >