Weather Forecast : दिल्ली का पारा और गिरेगा, यहां का पारा -30 डिग्री पहुंचा, जानें बिहार-यूपी-दिल्ली-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast today Live Update : पहाड़ों पर बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड को बढ़ा दिया है. मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले दो दिनों तक सर्दी बढ़ेगी. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
New Delhi: Vehicles ply amid hazy weather condition, in New Delhi, Thursday, Nov. 05, 2020. The air quality in Delhi remained in the severe category with the smoky haze lingering over the national capital for the third consecutive day becoming a serious health concern for the residents. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI05-11-2020_000111B)
Live Updates
2:07 PM. 20 Jan 218:37 AM. 20 Jan
उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर छाया रहेगा घना कोहरा
पिछले 24 घंटो में प्रदेश के कुछ हिस्सों में कही हल्का तो कही घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान के मुताबिक बरेली, मुरादाबाद आगरा, मेरठ मंडलों में दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गयी जबकि प्रयागराज और गोरखपुर में तापमान सामान्य से कम रहा.
1:13 AM. 20 Jan 217:43 PM. 19 Jan
उत्तर प्रदेश में कही हल्का तो कही घना कोहरा
मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में आम तौर पर मौसम खुश्क रहेगा और उत्तर प्रदेश में कही हल्का तो कही घना कोहरा छाया रहेगा.
7:55 PM. 19 Jan 212:25 PM. 19 Jan
श्रीनगर में कई मार्गों पर बर्फ की मोटी परत बिछी
घाटी में डल झील समेत कई जलाशय की सतहें जम गई हैं. श्रीनगर में कई मार्गों पर बर्फ की मोटी परत बिछी हुई है, जिससे यातायात प्रभावित है. कश्मीर घाटी के कई हिस्सों का भी ऐसा ही हाल है.
7:55 PM. 19 Jan 212:25 PM. 19 Jan
कश्मीर में कड़ाके की सर्दी, कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे
कश्मीर घाटी में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और कई इलाकों में तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.
7:55 PM. 19 Jan 212:25 PM. 19 Jan
राजस्थान में कई जगह छाया घना कोहरा
राजस्थान में रात में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और मंगलवार सुबह कई जगह घना कोहरा छाया। मौसम विभाग के अनुसार बीती सोमवार रात जैसलमेर में न्यनूतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पिलानी में न्यनूतम तापमान 6.9 , बाड़मेर में 7.1 , गंगानगर में 7.8 , फलौदी में 8.2 , बीकानेर में 8.5 , चुरू में 8.6 और भीलवाड़ा में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
7:55 PM. 19 Jan 212:25 PM. 19 Jan
अलीगढ़ में घना कोहरा
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हुई. मौसम विभाग के अनुसार अलीगढ़ में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
मुख्य बातें
Weather Forecast today Live Update : पहाड़ों पर बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड को बढ़ा दिया है. मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले दो दिनों तक सर्दी बढ़ेगी. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…