Weather Forecast : पूर्वी राजस्थान, अंडमान और निकाबार द्वीप समूह में सोमवार को बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

Weather Forecast Today LIVE, Monsoon 2021 Date 6 June : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (north India Weather) में तापमान में गिरावट (delhi Weather) दर्ज की गई है. आज केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं दक्षिण पश्चिम मानसून (6 June 2021, Rain Alert, Monsoon 2021) के अगले दस दिनों में ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल(bihar,Jharkhand and up Weather) के कुछ हिस्सों और बिहार में पहुंचने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ….

Live Updates
3:27 AM. 7 Jun 21 9:57 PM. 6 Jun

पूर्वी राजस्थान, अंडमान-निकाबार द्वीप समूह में सोमवार को बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी

पूर्वी राजस्थान के साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं, पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति से हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना है.

3:27 AM. 7 Jun 21 9:57 PM. 6 Jun

दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य अरब सागर में सोमवार को चलेंगी तेज हवाएं, मछुआरों को तटीय क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह  

दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य अरब सागर में सोमवार को 40-50 किमी से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मछुआरों को इन क्षेत्रों में तटीय क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है.

3:27 AM. 7 Jun 21 9:57 PM. 6 Jun

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में सोमवार को गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, सोमवार को उत्तरी महाराष्ट्र तट से उत्तरी केरल तट तक औसत समुद्र तल पर अपतटीय ट्रफ के प्रभाव और निचले क्षोभमंडल स्तरों में कोंकण और गोवा के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ व्यापक बारिश की संभावना जतायी गयी है.

3:27 AM. 7 Jun 21 9:57 PM. 6 Jun

उत्तराखंड के नौ जिलों में सोमवार को बारिश की संभावना, शेष भाग में शुष्क रहेगा मौसम 

उत्तराखंड में सोमवार को उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों और देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. साथ ही कहा है कि शेष भाग में मौसम शुष्क रहेगा.

3:27 AM. 7 Jun 21 9:57 PM. 6 Jun

बरसात के मौसम में उपयोगी हैं ‘मौसम’, ‘दामिनी’ और ‘मेघदूत’ मोबाइल ऐप, IMD ने डाउनलोड करने का किया आग्रह

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश के मौसम में सटीक जानकारी के लिए ‘मौसम’, ‘दामिनी’ और ‘मेघदूत’ मोबाइल ऐप अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करने का आग्रह किया है. ‘मौसम’ मोबाइल ऐप पर मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी की जानकारी मिलेगी. वहीं, ‘दामिनी’ मोबाइल ऐप पर बारिश और वज्रपात की जानकारी मिलेगी. जबकि, ‘मेघदूत’ मोबाइल ऐप पर किसानों को मौसम से संबंधित जानकारी मिलेगी. इससे किसानों को फसलों की कटाई और बुआई में मदद मिलेगी.

3:27 AM. 7 Jun 21 9:57 PM. 6 Jun

रविवार और सोमवार को दिल्ली एनसीआर में बुंदा-बांदी या हल्की बारिश के आसार

छह और सात जून को उत्तर-पश्चिम एनसीआर, उत्तर-पूर्व एनसीआर, दक्षिण-पश्चिम एनसीआर और दक्षिण-पूर्व एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. इन दोनों दिनों में बुंदा-बांदी या हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE, Monsoon 2021 Date 6 June : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (north India Weather) में तापमान में गिरावट (delhi Weather) दर्ज की गई है. आज केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं दक्षिण पश्चिम मानसून (6 June 2021, Rain Alert, Monsoon 2021) के अगले दस दिनों में ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल(bihar,Jharkhand and up Weather) के कुछ हिस्सों और बिहार में पहुंचने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >