Weather Forecast Today: दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज भी गंभीर श्रेणी में, जानें अपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast Today: स्काइमेट वेदर के अनुसार, 25 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन सकता है जिसके प्रभाव से 26 नवंबर के आसपास उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है. जानें आज कैसा रहने वाला है आपके इलाके का मौसम

कम दबाव के क्षेत्र के पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 27 नवंबर के आसपास दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर के ऊपर दबाव में तब्दील होने की संभावना स्काइमेट वेदर व्यक्त की है. 25 नवंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंच सकता है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रिकॉर्ड की जा रही है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी कि, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है. शुक्रवार को आनंद विहार में AQI 411, अलीपुर में 432, वजीरपुर में 443, आरके पुरम में AQI 422 दर्ज किया गया है.

मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह हल्के से मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान लगाया है. वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना व्यक्त की गई है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, शुक्रवार को केरल, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिणी कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.

कश्मीर घाटी के अधिकतर स्थानों पर पारा जमाव बिंदू से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है. कश्मीर में शोपियां सबसे अधिक ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड और बढ़ने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

बंगाल की खाड़ी में 26 नवंबर को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से इसका आंशिक असर झारखंड पर भी पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 25 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा. 26 नवंबर से झारखंड के कई इलाकों में आकाश में बादल छाए रहेंगे. यह स्थिति 28 नवंबर तक रहेगी. इससे तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. हालांकि, बादल के छंटते ही 29 नवंबर से तापमान में गिरावट आयेगी.

Also Read: Weather Forecast: झारखंड में 26 नवंबर से आकाश में छाए रहेंगे बादल, 29 नवंबर से गिरेगा तापमान

मौसम विभाग पटना के मुताबिक अगले 48 घंटे में बिहार में पुरवैया चलने की संभावना है. दरअसल बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में चक्रवाती सर्कुलेशन और बन रहे कम दबाव के क्षेत्र की वजह से 25 नवंबर के आसपास हवा का पैटर्न पछुआ से पुरवैया होने की उम्मीद है.

Also Read: ठंड के मौसम में नहीं हो रही गाड़ी स्टार्ट? अपनाएं ये आसान टिप्स, मिनटों में सेल्फ लेने लगेगी आपकी कार!

तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. इस बीच एम. अरुणा (नीलगिरी जिला कलेक्टर) ने कहा कि क्षेत्र में भारी बारिश के कारण, कुन्नूर और कोटागिरी के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आज (24 नवंबर) छुट्टी की घोषणा की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >