Weather forecast: फिर सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather forecast: कई राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में तापमान में बदलाव हो रहा है. ठंड में इजाफा हो रहा है साथ ही कई राज्यों में बारिश भी देखने को मिल रही है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है.

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में तापमान में बदलाव हो रहा है. ठंड में इजाफा हो रहा है साथ ही कई राज्यों में बारिश भी देखने को मिल रही है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है.

स्काईमेट वेदर के मुताबिक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान तक फैला हुआ है. दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इसके कारण 27 नवंबर को एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है जो 28 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे अंडमान सागर के ऊपर एक अवसाद में बदल सकता है. इसके कारण कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

इधर, भारतीय मौसम विभाग ( IMD) ने मौसम (Weather)को लेकर जो अपडेट दिया है उसके मुताबिक उत्तराखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. विभाग कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. साथ ही येलो अलर्ट भी जारी किया है. विभाग ने कल यानी सोमवार को भारी बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी दी है.

राजस्थान में भी मौसम में बदलाव का अनुमान है. मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक आने वाले कुछ घंटों में  बाड़मेर, जैसलमेर, सिरोही, जालोर, श्रीगंगानगर, बीकानेर समेत कुछ और इलाकों में बारिश हो सकती है. इसके अलावा प्रदेश में तेजी से ठंड बढ़ रही है. दिन और रात के तापमान में काफी अंतर महसूस हो रहा है.

स्काईमेट वेदर के अनुसार, रविवार को तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है. 26 नवंबर को उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात और दक्षिणी-पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 27 नवंबर से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नजर आने की संभावना है जिसकी वजह से दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है. जिससे प्रदूषण से भी थोड़ी राहत मिल सकती है.

बीते 24 घंटों में तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई. तमिलनाडु, केरल, कोंकण, गोवा गुजरात और राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में बना हुआ है.

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण गोवा, गुजरात, राजस्थान के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

स्काइमेट वेदर का अनुमान है कि 27 और 28 नवंबर को पूरे विदर्भ और मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश हो सकती है. इंदौर, भोपाल, रतलाम, उज्जैन, खंडवा, धार, खरगोन, जलगांव, शिरडी समेत कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

इधर पहाड़ों में ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है. कश्मीर के ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में कोकेरनाग को छोड़कर घाटी के सभी मौसम केंद्रों पर रात को तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >