Weather Forecast today Live Update : कश्मीर में ठंड का प्रकोप बढ़ा, यहां माइनस 30 डिग्री पर पहुंचा पारा, जानें बिहार-झारखंड-दिल्ली-यूपी सहित देश के अन्य राज्यों का हाल
Weather Forecast today Live Update : तापमान में हो रही गिरावट के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तरी मैदानी क्षेत्रों (North india weather) के लिए शीतलहर के पूर्वानुमान के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. झारखंड (Jharkhand me kaisa hai mausam) का पारा करीब 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है. देश के दक्षिण भारत में अच्छी वर्षा (heavy rain) होने की संभावना है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
Weather Forecast today Live Update : कश्मीर में ठंड का प्रकोप बढ़ा, यहां माइनस 30 डिग्री पर पहुंचा पारा, जानें बिहार-झारखंड-दिल्ली-यूपी सहित देश के अन्य राज्यों का हाल
Live Updates
10:02 PM. 16 Jan 214:32 PM. 16 Jan
राजस्थान के कई इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग ने राजस्थान के प्रदेश के कई इलाकों में अगलो चौबीस घंटों के दौरान घने कोहरे की चेतावनी जारी की है वहीं बीते चौबीस घंटे में पिलानी 3.5 डिग्री सेल्सियस डिग्री के साथ सबसे सर्द स्थान रहा. मौसम विभाग के अनुसार बीती (शुक्रवार) रात चुरू में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री, गंगानगर में 5.1 डिग्री व बीकानेर में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी जयपुर में यह 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
7:22 PM. 16 Jan 211:52 PM. 16 Jan
कश्मीर में ठंड का प्रकोप बढ़ा
कश्मीर के कई इलाकों में शनिवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई जिससे घाटी में सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया है. इसकी वजह से प्रसिद्ध डल झील के साथ-साथ कई इलाकों में पानी के स्रोत जम गए हैं.
7:22 PM. 16 Jan 211:52 PM. 16 Jan
दिल्ली में बहुत घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य मीटर, यातायात प्रभावित
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होकर शून्य मीटर रह गयी, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस मौसम में यह तीसरा मौका है जब दृश्यता कम होकर शून्य मीटर रह गयी है.
6:21 PM. 16 Jan 2112:51 PM. 16 Jan
स्काईमेट वेदर के अनुसार
स्काईमेट वेदर के अनुसार 16-17 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के कई भागों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. कोल्ड डे कंडीशन भी अगले 2 दिनों तक जारी रह सकती है तथा शीतलहर का प्रकोप भी कम से कम 16 जनवरी तक देखने को मिलेगा. बिहार-झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
5:14 PM. 16 Jan 2111:44 AM. 16 Jan
नोएडा में आज सुबह घना कोहरा
उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हुई.
5:14 PM. 16 Jan 2111:44 AM. 16 Jan
बिहार-झारखंड में कड़ाके की ठंड
फिलहाल बिहार की एक दो जगहों को छोड़ दें, तो पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे आ गया है.
मुख्य बातें