Weather Forecast Live: यूपी में घना कोहरा, दिल्ली में कड़ाके की ठंड, जानें अन्य राज्यों का मौसम

Weather Forecast Live Updates: पहाड़ो पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है. दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी, और छत्तीसगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है. दिल्ली में भी पारा गिर गया है. वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई इलाकों में शीतलहर चलने की भी बात कही है. जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम.

Live Updates
1:34 PM. 20 Dec 22 1:34 PM. 20 Dec

राजस्थान में कड़ाके की ठंड

राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रदेश के फतेहपुर (सीकर) में बीती सोमवार रात न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीती रात न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 3.7 डिग्री , करौली में 3.8 डिग्री, चुरू में 4.1 डिग्री, सीकर में 5.2 डिग्री, पिलानी में 5.9 डिग्री, संगरिया में 6.6 डिग्री और नागौर में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. (भाषा)

1:34 PM. 20 Dec 22 1:34 PM. 20 Dec

कई राज्यों में घना कोहरा

पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भीषण ठंड और घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति अगले दो से तीन घंटों तक जारी रहेगी और धीरे-धीरे इसमें सुधार होगा.

1:34 PM. 20 Dec 22 1:34 PM. 20 Dec

यूपी में कड़ाके की ठंड

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गयी है. कानपुर में आज यानी मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है. लोग खुद को गर्म रखने के लिए अलाव के पास बैठे हैं. मौसम विभाग ने इलाके में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की बात कही है.

12:12 PM. 19 Dec 22 12:12 PM. 19 Dec

कोहरे का कारण यातायात प्रभावित

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी के साथ कई इलाकों में कोहरा भी छा रहा है. घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 150 मीटर रह गई. इस कारण कई जगहों पर रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है. कोहरे का कारण एक दर्ज ने ज्यादा ट्रेनें विलंब से चल रही है.

12:12 PM. 19 Dec 22 12:12 PM. 19 Dec

हरियाणा में शीतलहर

हरियाणा में भी तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. प्रदेश के बहादुरगढ़ में तापमान में कमी और शीत लहर जारी है. इलाके में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा.

12:12 PM. 19 Dec 22 12:12 PM. 19 Dec

यूपी में सर्दी से राहत के निर्देश

उत्तर प्रदेश में सर्दी बढ़ने के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबों और निराश्रितों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए उन्हें कंबल बांटने तथा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने कहा है कि शीतलहर के दौरान गरीबों और निराश्रितों को राहत पहुंचाने का कार्य पूरी तत्परता किया जाये. इसके लिए सभी रैनबसेरों को तैयार किया जाए और उसमें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं.

12:12 PM. 19 Dec 22 12:12 PM. 19 Dec

12 यात्री गंभीर रूप से घायल

खराब मौसम के कारण 11 यात्रियों की तबीयत बिगड़ गयी. दरअसल, अमेरिका से हवाई जा रहे एक विमान का होनोलूलू शहर के बाहर रविवार को करीब 30 मिनट तक खराब मौसम के कारण संतुलन बिगड़ जाने से करीब 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. होनोलूलू की आपात चिकित्सा सेवाओं ने एक बयान में बताया कि 11 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया और नौ अन्य लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन उनकी हालत स्थिर है. (भाषा)

7:37 AM. 19 Dec 22 7:37 AM. 19 Dec

दिल्ली में घना कोहरा

दिल्ली में ठंड के साथ घना कोहरा देखने को मिल रहा है. बीती रात दिल्ली में घना कोहरा जमा देखा गया. तापमान में भी गिरावट दर्ज किया गया.

7:37 AM. 19 Dec 22 7:37 AM. 19 Dec

दिल्ली में गिरा पारा

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी हो रहा है. दो दिनों में दिल्ली में ठंड का पारा 2 डिग्री गिर गया है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है.

7:09 AM. 19 Dec 22 7:09 AM. 19 Dec

ठंड से कांप रहा उत्तर भारत

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले समय में ठंड और बढ़ेगी. उत्तर भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. मैदानी इलाकों में शीतलहर चलते ने कारण कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश के साथ-सात बिहार और झारखंड में भी ठंड में इजाफा हुआ है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Live Updates: पहाड़ो पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है. दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी, और छत्तीसगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है. दिल्ली में भी पारा गिर गया है. वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई इलाकों में शीतलहर चलने की भी बात कही है. जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >