Weather Forecast: दिल्ली में कड़ाके की ठंड, एमपी में शीतलहर, जानें UP-बिहार सहित अन्य राज्यों का मौसम

Weather Forecast Updates Today: देश के मैदानी इलाकों में सर्दी का सितम जारी है. जहां बिहार में आगामी पांच दिनों तक धुंध लगने की संभावना व्यक्त की गयी है. वहीं झारखंड में पिछले दो दिनों से लोग धूप के लिए तरस गये है. झारखंड में शीतलहर के कारण सभी प्राथमिक विद्यालय आठ जनवरी तक बंद कर दिये गये हैं. दिल्ली ठंड से ठिठुर गयी है. इस मौसम में पहली बार तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है. आइए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम

Live Updates
10:41 PM. 5 Jan 23 10:41 PM. 5 Jan

ठंड और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश में घना कोहरा छा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज यानी गुरुवार को प्रदेश के 14 जिलों में घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बता दें प्रदेश में बीते दो दिनों से शीतलहर चल रही है जिसके कारण काफी ठंड पड़ रही है.

10:41 PM. 5 Jan 23 10:41 PM. 5 Jan

दिल्ली में शीतलहर जारी

दिल्ली में शीतलहर जारी है. ठंडी हवाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी में जोरदार सर्दी महसूस की जा रही है. शीतलहर के कारण गुरुवार को इस मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई. आज यानी गुरुवार को पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. यह बीते दो वर्ष में जनवरी में दिल्ली में दर्ज सबसे न्यूनतम तापमान भी है.

2:28 PM. 5 Jan 23 2:28 PM. 5 Jan

दिल्ली में बढ़ी ठंड

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली में कई पहाड़ी इलाकों से ज्यादा ठंड दर्ज की गयी. राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान डलहौजी (4.9 डिग्री सेल्सियस), धर्मशाला (5.2 डिग्री सेल्सियस), कांगड़ा (3.2 डिग्री सेल्सियस), शिमला (3.7 डिग्री सेल्सियस), देहरादून (4.6 डिग्री सेल्सियस), मसूरी (4.4 डिग्री सेल्सियस) और नैनीताल (6.2 डिग्री सेल्सियस)से भी कम रहा.

2:28 PM. 5 Jan 23 2:28 PM. 5 Jan

उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप

उत्तर भारत के कई हिस्सों को गुरुवार सुबह शीत लहर का सामना करना पड़़ा, जबकि घने कोहरे के चलते रेल परिचालन प्रभावित हुआ. राष्ट्रीय राजधानी में जबरदस्त शीत लहर के चलते आज मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गयी, जब पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. यह बीते दो वर्षों में जनवरी में दिल्ली में दर्ज सबसे न्यूनतम तापमान भी है.

2:28 PM. 5 Jan 23 2:28 PM. 5 Jan

राजस्थान के चुरू, सीकर में न्यूनतम तापमान लगातार तीसरे दिन शून्य से नीचे

लगभग पूरे राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और चुरू तथा सीकर जिले में न्यूनतम तापमान लगातार तीसरे दिन शून्य डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि सर्दी का यह सितम अभी दो दिन और जारी रहेगा. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार रात न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में शून्य से 1.8 डिग्री नीचे और चुरू में शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. इन दोनों जगह पर लगातार तीसरी रात, न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है.

2:28 PM. 5 Jan 23 2:28 PM. 5 Jan

दिल्ली में मौसम की सबसे सर्द सुबह

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जबरदस्त शीत लहर के चलते गुरुवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई, जब पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में आज सुबह घना कोहरा छाया. सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता घटकर 50 मीटर तक रह गयी.

2:28 PM. 5 Jan 23 2:28 PM. 5 Jan

उत्तर-पश्चिमी भारत में घना कोहरा

आईएमडी ने उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले चार-पांच दिन तक घना से बहुत घना कोहरा छाने और सर्द दिन होने की संभावना जतायी है. इसके अनुसार, उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले दो दिन तक शीत लहर जारी रह सकती है और उसके बाद यह कम हो सकती है.

2:28 PM. 5 Jan 23 2:28 PM. 5 Jan

शीत लहर की घोषणा

आईएमडी के अनुसार, मैदानी भागों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर शीत लहर की घोषणा की जाती है. शीतलहर की घोषणा तब भी की जाती है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो और सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो. न्यूनतम तापमान के दो डिग्री सेल्सियस रहने या सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस से कम रहने पर ‘भीषण’ शीतलहर की घोषणा की जाती है.

2:28 PM. 5 Jan 23 2:28 PM. 5 Jan

दिल्ली का तापमान तीन डिग्री से कम

दिल्ली के लोधी रोड में आज न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

2:28 PM. 5 Jan 23 2:28 PM. 5 Jan

दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन आज

दिल्ली के सफदरजंग में सीजन का सबसे ठंडा दिन आज रहा. यहां का तापमान गुरुवार को तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

2:28 PM. 5 Jan 23 2:28 PM. 5 Jan

दिल्ली में शीतलहर का कहर

राजधानी दिल्ली की बात करें तो 5 जनवरी को भी यहां शीतलहर का कहर जारी है. आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है.

2:28 PM. 5 Jan 23 2:28 PM. 5 Jan

कब मिलेगी ठंड से राहत

नये साल के पहले दिन से राजधानी दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत में शुरू हुई कड़ाके की सर्दी, घने कोहरे और शीत लहर के इस पूरे सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक रविवार से इसकी तीव्रता में कमी आने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों जैसे जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड इत्यादि में सात जनवरी के बाद छिटपुट वर्षा और बर्फबारी के भी आसार हैं.

2:28 PM. 5 Jan 23 2:28 PM. 5 Jan

दिल्ली एयरपोर्ट पर लो विजिबिलिटी

दिल्ली एयरपोर्ट पर लो विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गयी. फ्लाइट की जानकारी के लिए एयरलाइन से संपर्क करने की अपील की गयी है.

2:28 PM. 5 Jan 23 2:28 PM. 5 Jan

यूपी का मौसम

उत्तराखंड की ऊंचाई वाली पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद वहां से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन भरी सर्दी पैदा कर दी है. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है. हालांकि गुरुवार से ठंड के मिजाज में कुछ बदलाव आने की संभावना है लेकिन प्रचंड सर्दी से कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

2:28 PM. 5 Jan 23 2:28 PM. 5 Jan

छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं का दौर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम ने करवट बदली है. सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है. ठंडी हवाएं भी चल रही हैं जिसकी वजह से पूरे प्रदेश में एक बार फिर से ठंड बढ़ती नजर आ रही है.

2:28 PM. 5 Jan 23 2:28 PM. 5 Jan

जारी रहेगा शीतलहर का प्रभाव

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बिहार में आगामी पांच दिनों तक धुंध की संभावना व्यक्त की गयी है. शीतलहर का प्रभाव भी जारी रहेगा. बताया कि ठंड को लेकर नवादा जिला एलो जोन में शामिल है. अत्यधिक ठंड पड़ने पर ऑरेंज जोन में शामिल हो जायेगा.

2:28 PM. 5 Jan 23 2:28 PM. 5 Jan

रांची में न्यूनतम तापमान सात से 10 डिग्री सेल्सियस

झारखंड में शीतलहर के कारण सभी प्राथमिक विद्यालय आठ जनवरी तक बंद रहेंगे. एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी. मौसम विभाग ने कहा कि आठ जनवरी तक रांची में न्यूनतम तापमान सात से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे. इसके बाद नौ जनवरी से तापमान में वृद्धि होगी.

2:28 PM. 5 Jan 23 2:28 PM. 5 Jan

यूपी के ज्यादातर इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाके इस वक्त कड़ाके की ठंड की चपेट में है. प्रचंड सर्दी से हाल-फिलहाल राहत की कोई उम्मीद भी नहीं है. मौसम केंद्र लखनऊ के कार्यवाहक निदेशक मोहम्मद दानिश ने बताया कि हवा की ऊपरी सतह में घने कोहरे के कारण सूरज की तपिश जमीन तक नहीं पहुंच पा रही है. नतीजतन धूप नहीं निकलने से दिन का तापमान भी कम ही रह रहा है.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today: देश के मैदानी इलाकों में सर्दी का सितम जारी है. जहां बिहार में आगामी पांच दिनों तक धुंध लगने की संभावना व्यक्त की गयी है. वहीं झारखंड में पिछले दो दिनों से लोग धूप के लिए तरस गये है. झारखंड में शीतलहर के कारण सभी प्राथमिक विद्यालय आठ जनवरी तक बंद कर दिये गये हैं. दिल्ली ठंड से ठिठुर गयी है. इस मौसम में पहली बार तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है. आइए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >