Weather Forecast: दिल्ली-NCR में जारी रहेगी बारिश, जानें UP-बिहार सहित अन्य राज्यों का मौसम

Weather Forecast Updates Today : मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के मध्य भागों पर बना हुआ है. दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. एक ट्रफ मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से विदर्भ, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है. मौसम विभाग की ओर से सोमवार को बिहार के कुछ हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश का ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया गया है. झारखंड में भी बारिश का अलर्ट है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
3:48 AM. 2 May 23 10:18 PM. 1 May

भारी बारिश से परेशानी भी बढ़ी

दिल्ली में सोमवार झमाझम बारिश हुई. तेज बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर जलभराव हो गया, जिसके कारण यातायात बाधित रहा. झंडेवालां मंदिर, पश्चिम विहार, रोहिणी और दक्षिण दिल्ली में लोगों को आवागमन में लोगों को काफी परेशानी हुई.

3:48 AM. 2 May 23 10:18 PM. 1 May

दिल्ली में झमाझम

दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है. गर्मी से लोगों को राहत मिली है. बता दें, पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश हो रही है.

6:52 PM. 1 May 23 1:22 PM. 1 May

दिल्ली-एनसीआर में बारिश

दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो घंटे से बारिश हो रही है. मौसम कार्यालय ने आज बारिश की संभावना जतायी है.

6:52 PM. 1 May 23 1:22 PM. 1 May

ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम कार्यालय ने दो और तीन मई को हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है, क्योंकि एक मई की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से सात डिग्री कम रहा, जिसमें ऊना 34.6 डिग्री सेल्सियस पर सबसे गर्म रहा.

6:52 PM. 1 May 23 1:22 PM. 1 May

दिल्ली में बारिश का अनुमान

दिल्लीवासियों की सोमवार को सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री नीचे 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम कार्यालय ने आज बारिश की संभावना जतायी है. अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

6:52 PM. 1 May 23 1:22 PM. 1 May

चेन्नई में बारिश

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आज बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार चेन्नई में आज आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today : मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के मध्य भागों पर बना हुआ है. दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. एक ट्रफ मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से विदर्भ, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है. मौसम विभाग की ओर से सोमवार को बिहार के कुछ हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश का ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया गया है. झारखंड में भी बारिश का अलर्ट है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >