Weather Forecast Update : उत्तर भारत में सर्दी का कहर, दिल्ली में गिरा पारा, जम गई डल लेक, जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल

Weather Forecast today Live Update : पूरा उत्तर भारत ठंड से ठिठुर रहा है. दिल्ली का पारा 2 डिग्री तक गिर गया है. ठंड और कुहासे के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है. स्काईमेट वेदर की मानें तो, अगले 2 दिनों तक गंगा के मैदानी भागों पर घना कोहरा छाया रहेगा. शीत लहर का प्रकेप भी जारी रहेगा. तापमान सामान्य से नीचे रहेगा. अगले 24 घंटों में तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR,bihar, jharkhand, Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
2:54 AM. 16 Jan 21 9:24 PM. 15 Jan

जानें शनिवार को यूपी में कैसा रहेगा मौसम

यूपी में अयोध्या, गोरखपुर, मेरठ, प्रयागराज मंडलों समेत सभी मंडलो में शुक्रवार को तापमान सामान्य से कम रहा. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान चुर्क में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान झांसी में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के सभी हिस्सों में कही घना तो कही हल्का कोहरा छाये रहने का अनुमान लगाया है.

10:14 PM. 15 Jan 21 4:44 PM. 15 Jan

यूपी में शनिवार को भी कही घना, तो कही हल्का कोहरा छाये रहने का अनुमान

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग हिस्सों में कही हल्की तो कही कड़ाके की सर्दी पड़ी. हालांकि, मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर हल्के से घना कोहरा छाया रहा रहा. मौसम विभाग ने अनुसार, यूपी में सबसे कम न्यूनतम तापमान चुर्क में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि, सर्वाधिक अधिकतम तापमान झांसी में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. शनिवार को भी प्रदेश के सभी हिस्सों में कही घना तो कही हल्का कोहरा छाये रहने का अनुमान लगाया जा रहा है. दिल्ली-यूपी में पारा गिरने से जुड़ी हर Hindi News से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

9:51 PM. 15 Jan 21 4:21 PM. 15 Jan

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान शुक्रवार को बढ़कर सामान्य से एक डिग्री अधिक 6.7 डिग्री सेल्सियस हो गया. आईएमडी के मुताबिक, शनिवार को भी शहर के कई हिस्सों में घने कोहरे का अनुमान जताया है. दिल्ली में सोमवार तक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया, क्योंकि लगातार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते शहर में बादल छाए रहे.

8:17 PM. 15 Jan 21 2:47 PM. 15 Jan

सबसे ज्यादा गर्म साल रहा 2020

साल 2020 का सबसे ज्यादा गर्म साल रहा है. नासा की माने तो, जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ 2020 में तापमान बढ़ने, कई तूफान आने और जंगलों में आग लगने के कारण गर्मी ज्यादा पड़ी. इससे पहले 2016 में सबसे ज्यादा गरमी का रिकॉर्ड बना था.

8:17 PM. 15 Jan 21 2:47 PM. 15 Jan

यूपी में सर्दी के साथ कोहरे का कहर 

यूपी में भी लोगों को जोरदार सर्दी का सामना कर पड़ रहा है. सर्द हवाओं के साथ ही कोहरे के कारण लोगों का कफी परेशानी हो रही है. कई इलाकों में तापमान गिरकर 7 डिग्री तक पहुंच गया. मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ व पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप जारी है.

8:17 PM. 15 Jan 21 2:47 PM. 15 Jan

तापमान में गिरावट जारी 

जम्मू कश्मीर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है.गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

मुख्य बातें

Weather Forecast today Live Update : पूरा उत्तर भारत ठंड से ठिठुर रहा है. दिल्ली का पारा 2 डिग्री तक गिर गया है. ठंड और कुहासे के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है. स्काईमेट वेदर की मानें तो, अगले 2 दिनों तक गंगा के मैदानी भागों पर घना कोहरा छाया रहेगा. शीत लहर का प्रकेप भी जारी रहेगा. तापमान सामान्य से नीचे रहेगा. अगले 24 घंटों में तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR,bihar, jharkhand, Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >