Weather Forecast: अगले 48 घंटों में ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान, जानें देश के अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Today, 29 July 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 Update: उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, हरियाण, पंजाब और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. बिहार में नदियां उफान पर हैं. बारिश से संबंधित घटनाओं में लोगों की जान जा रही है.

Live Updates
10:19 PM. 29 Jul 21 10:19 PM. 29 Jul

दिल्ली में बारिश होने से तापमान में गिरावट

दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न भागों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आयी. बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव हो गया और यातायात बाधित हुआ. मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से सात डिग्री कम था.

10:19 PM. 29 Jul 21 10:19 PM. 29 Jul

अगले 48 घंटों में ओडिशा के लगभग सभी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान

आईएमडी भुवनेश्वर के निदेशक एचआर बिस्वास ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले 48 घंटों में ओडिशा के लगभग सभी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. भारी बारिश कम क्षेत्र में रहेगी. अगले 24 घंटों में मयूरभंज, बालासोर में 1-2 जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. कुछ जिलों में 1-2 जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. उन्होंने कहा कि 31 जुलाई को कई जगहों पर थोड़ी कम बारिश होने की संभावना है. 1-2 अगस्त को बारिश और कम होने की संभावना है. भुवनेश्वर सिटी में बादल रहेंगे. अगले 2 दिन में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मछुआरों को अगले 48 घंटे तक समुद्र में जाने से मना किया गया है.

10:19 PM. 29 Jul 21 10:19 PM. 29 Jul

दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में कम दबाव के कारण रात भर हुई भारी बारिश ने बृहस्पतिवार को कोलकाता और राज्य के कुछ दक्षिणी जिलों में सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है. मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह तक कोलकाता में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है. बुधवार शाम से लगातार हो रही बारिश से शहर के कुछ मुख्य मार्गों और निचले इलाकों में पानी भर गया. मौसम विभाग ने कम दबाव के क्षेत्र के कारण शुक्रवार तक दक्षिण बंगाल के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. इसके पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है.

10:19 PM. 29 Jul 21 10:19 PM. 29 Jul

दिल्ली में बारिश से कई जगह जलभराव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद कई जगह जलभराव हुआ. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास सड़कों पर बारिश का पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं, दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुना नदी खतरे के निशान से थोड़ा नीचे है. अगले 24 घंटे में खतरे के निशान तक पहुंच सकती है. यह इसपर निर्भर है कि हथिनी कुंड से कितना और पानी छोड़ा जाता है. पहाड़ों में लगातार बारिश हो रही है जिससे पानी बढ़ रहा है. दिल्ली सरकार ने पूरी तैयारी की है.

10:19 PM. 29 Jul 21 10:19 PM. 29 Jul

राजस्थान के अनेक जिलों के लिए ‘ओरेंज अलर्ट’ जारी

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में शुक्रवार को बहुत भारी बारिश होने का ओरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में राज्य के अनेक हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश होगी. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में सक्रिय दक्षिण-पश्चिमी मानसून आने वाले कुछ दिनों में और जोर पकड़ेगा. केंद्र ने शुक्रवार को राज्य के नागौर, सीकर तथा अजमेर जिले में अति भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी वाला ओरेंज अलर्ट जारी किया है.

10:19 PM. 29 Jul 21 10:19 PM. 29 Jul

जम्मू-कश्मीर के गांव में बादल फटने की घटना के बाद लापता 20 लोगों की तलाश जारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के होंजार गांव में बादल फटने की घटना के बाद लापता 20 लोगों का पता लगाने का अभियान बृहस्पतिवार को जारी रहा. सुदूर गांव में बुधवार की सुबह बादल फटने की घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए. इस घटना में 21 घर, एक राशन भंडार, एक पुल, एक मस्जिद और गायों के लिए बनी शेड भी क्षतिग्रस्त हो गई.

2:06 PM. 29 Jul 21 2:06 PM. 29 Jul

महाराष्ट्र में बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 213 हुई

महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 213 हो गयी है. महाराष्ट्र सरकार ने आपदाओं से प्रभावित लोगों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा की है.

2:06 PM. 29 Jul 21 2:06 PM. 29 Jul

हथिनीकुंड से छोड़ा गया पानी, दिल्ली में यमुना खतरे के निशान पर

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर की ओर बढ़ रहा है. पहाड़ों पर बादल फटने की घटना का असर देखा जाने लगा है. यमुना नदी में पानी का स्तर बढ़ता ही जा रहा है.

2:06 PM. 29 Jul 21 2:06 PM. 29 Jul

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने की घटना के बाद तलाश अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के होंजार गांव में बादल फटने की घटना के बाद लापता 20 लोगों का पता लगाने का अभियान गुरुवार को भी जारी है. बुधवार की सुबह बादल फटने की घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए. इस घटना में 21 घर, एक राशन भंडार, एक पुल, एक मस्जिद और गायों के लिए बनी शेड भी क्षतिग्रस्त हो गई. कई लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है.

2:06 PM. 29 Jul 21 2:06 PM. 29 Jul

दिल्ली में मध्यम बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को मध्यम बारिश होने की संभावना है. आज सुबह तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज सुबह संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गयी. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 59 दर्ज किया गया.

2:06 PM. 29 Jul 21 2:06 PM. 29 Jul

कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल में बादल फटने से मरने वालों की संख्या 17 हुई

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बादल फटने की घटना से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है. कई लोग लापता हैं. कई घर बर्बाद हो गये हैं. लोग पानी की तेज बहाव में बह गये हैं.

2:06 PM. 29 Jul 21 2:06 PM. 29 Jul

कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि दक्षिण बांग्लादेश और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल पर कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले कुछ दिनों में देश भर के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान इसके पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है.

7:34 AM. 29 Jul 21 7:34 AM. 29 Jul

झारखंड, बिहार, यूपी, दिल्ली में भारी बारिश के आसार

झारखंड, बिहार, यूपी और दिल्ली में आज मूसलाधार बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है

मुख्य बातें

Weather Forecast Today, 29 July 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 Update: उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, हरियाण, पंजाब और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. बिहार में नदियां उफान पर हैं. बारिश से संबंधित घटनाओं में लोगों की जान जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >