Kal Ka Mausam : दिल्ली में कोहरे का कहर, इन राज्यों भारी बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam : देश के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. चक्रवाती तूफान 'फेंगल' का प्रभाव अब कम होने की संभावना है.

Kal Ka Mausam : राजधानी दिल्ली में कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार की सुबह कोहरा छाया रहेगा. दिन में कुछ राहत मिलेगी, लेकिन शाम को कुछ इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है. 3 दिसंबर को यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है.

बिहार का मौसम

मौसम विभाग ने बिहार में ठंड बढ़ने और कोहरे की स्थिति और गंभीर होने को लेकर अलर्ट जारी किया है. सूबे के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. उत्तरी भागों के तराई वाले इलाकों में घने कोहरे का पूर्वानुमान है.

झारखंड का मौसम

झारखंड की राजधानी रांची समेत झारखंड के लगभग सभी जिलों में ठंड बढ़ चुकी है. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रह सकता है. उसके बाद दिन भर बादल छाये रहने का अनुमान है. सात दिसंबर तक इसी तरह मौसम सूबे में रहेगा.

Read Also : Rainfall Warning: चक्रवात फेंगल का कहर, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद, IMD अलर्ट

दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग (IMD) ने केरल के मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में बहुत भारी बारिश का ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है. विभाग ने बताया कि तमिलनाडु और पुडुचेरी के उत्तरी तटीय क्षेत्रों में बना प्रेशर (चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ का प्रभाव) लगभग पश्चिम की ओर बढ़ गया है. उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु के ऊपर कमजोर होकर यह एक लो प्रेशर एरिया में तब्दील हो गया है. लो प्रेशर का प्रभाव मंगलवार को उत्तरी केरल-कर्नाटक तटों से दूर दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य अरब सागर में दिखेगा.

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हो सकती है बारिश

मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर के अनुसार, 3 दिसंबर को केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है. दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी कोंकण और गोवा, विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >