Weather Forecast, Updates: IMD की चेतावनी, बिहार में हल्की बारिश की आशंका, जानिए कहां के मौसम को लेकर जारी है अलर्ट

Weather News updates Bihar, Jharkhand, Delhi, NCR, Uttar Pradesh, Rajasthan, MP: उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है. केरल के तटीय भाग से दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. विदर्भ से लेकर तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए तमिलनाडु तक विपरीत दिशा की हवाएँ आपस में टकरा रही हैं. इस कारण देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है. झारखंड में बीते कई दिनों से बारिश हो रही है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 मई तक झारखंड में मौसम ऐसा ही रहेगा. वहीं बिहार में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. कई इलाकों मे जोरदार बारिश भी हो रही है. झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), उत्तर प्रदेश (Weather Forecast UP), दिल्ली (Weather Forecast Delhi) सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानने के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
10:10 AM. 7 May 20 10:10 AM. 7 May

Weather LIVE Updates 7 may 2020: झारखंड- बिहार में बरसेंगे बदरा, वज्रपात के साथ आंधी की भी आशंका, जानिए पूरे देश में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

4:59 AM. 7 May 20 4:59 AM. 7 May

आंधी से चरमराई बिजली व्यवस्था

अचानक आयी आंधी पानी ने बोधगया क्षेत्र में भारी तबाही मचायी है. आंधी ने कई पेड़ पौधों को तो उखाड़ ही दिया है, बिजली के खंभों के टूट कर गिरने के कारण बोधगया क्षेत्र में बिजली व्यवस्था भी चरमरा गयी है. बिजली नहीं होने के कारण लोगों के घरों में लगे मोटर पंप भी ठप पड़ गये और उनके टंकियों में पानी खत्म हो गयी.

3:28 AM. 7 May 20 3:28 AM. 7 May

बेमौसम बारिश से बदतर हुई सड़कें

तेज बारिश से रजौली शहर की विभिन्न सड़कों पर जलजमाव हो गया. लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है. नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है. जलजमाव रजौली शहर वासियों के लिये नासूर बना हुआ है. अधिकारी के लाख प्रयासों के बाद भी जलजमाव से छुटकारा मिलने के बजाए सिर दर्द बन चुका है.

2:15 AM. 7 May 20 2:15 AM. 7 May

आंधी-तूफान से गिरे कई घर, सामान की भी क्षति

तेज आंधी पानी में खपरैल घर पर दो पेड़ गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. हालांकि घटना में पीड़ित सुखदेव राव, पत्नी व आठ बच्चों के साथ सुरक्षित बच गये. लेकिन घर के एक कमरे में बंधी बकरी मर गयी. जबकि एक गाय घायल हो गयी. रात करीब 10 बजे आयी विपदा को भांप गृहस्वामी पूरे परिवार के साथ घर से बाहर समय पर भाग निकले.

12:12 AM. 7 May 20 12:12 AM. 7 May

आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान

पटना सहित समूचे प्रदेश में गुरुवार की हल्की बारिश की आशंका है. पूरे प्रदेश में बादल छाये रह सकते हैं. हालांकि सात मई के बाद एक बार फिर तेज बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया जा रहा है. पटना का उच्चतम तापमान सामान्य से कुछ कम 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

12:12 AM. 7 May 20 12:12 AM. 7 May

इन जगहों में बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में भी कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहेगी. वहीं महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिणी मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ेगा. कुछ हिस्सों में लू जैसी स्थितियाँ बन सकती हैं.

9:27 PM. 6 May 20 9:27 PM. 6 May

इन जगहों में हो सकती है बारिश

स्काइवेदर के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, आंतरिक तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक, पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश तथा उत्तरी मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

9:27 PM. 6 May 20 9:27 PM. 6 May

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का अनुमान

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय ओडिशा, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

9:27 PM. 6 May 20 9:27 PM. 6 May

चतरा में अगले चंद घंटों में वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग ने चतरा के कुछ जगहों में अगले चंद घंटों में वज्रपात की संभावना जताइ है.वहीं कुछ जगहों पर हल्की मेघ-गर्जना व तेज हवा की भी संभावना जताइ गई है.

9:27 PM. 6 May 20 9:27 PM. 6 May

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हो रही है बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बिहार में हाल के दिनों से हो रही बारिश का कारण साइक्लोनिक सर्कुलेशन है.अभी कुछ दिनों तक बिहार के कई इलाकों में इसका असर देखा जाएगा.कई इलाकों में लगातार रुक-रुककर बारिश जारी है.

2:41 PM. 6 May 20 2:41 PM. 6 May

weather alert for Jharkhand

2:41 PM. 6 May 20 2:41 PM. 6 May

Weather Alert for Northern india including Bihar-Jharkhand

बिहार और झारखंड सहित पूरे उत्तर भारत में अगले तीन दिनों तक आंधी बारिश और ओले पड़ सकते हैं. इस संबंध में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. इन सभी 12 संभावित राज्यों को आरेंज अलर्ट पर रखा गया है. झारखंड में शुक्रवार तक काफी मौसम खराब रहने की चेतावनी दी गई है.

2:41 PM. 6 May 20 2:41 PM. 6 May

Weather forecast UP and Others

मई की शुरुआत में जहां हर साल यूपी, बिहार, झारखंड सहित पूरे उत्तर भारत में तापमान 40 डिग्री से उपर रहता था, इस बार मौसम की राहत है. यूपी में दिन-रात का तापमान सामान्य से कम है. मंगलवार को जहां यूपी के कानपुर, कानपुर देहात, घाटमपुर, फतेहपुर, जालौन, हमीरपुर आदि शहरों में बारिश और आंधी आई वहीं मौसम विभाग की चेतावनी आज के लिए भी है.

2:41 PM. 6 May 20 2:41 PM. 6 May

India Meteorological Department: Weather Report Delhi-NCR

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आज 6 मई 2020 दिन बुधवार को भी आंशिक स्तर पर बादल छाए रहेंगे. शाम को 40—50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और हल्की बारिश भी हो सकती है. अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

2:41 PM. 6 May 20 2:41 PM. 6 May

Weather News: पश्चिम विक्षोभ हुआ खतरनाक, आंधी-बारिश के कारण 50 से ज्यादा की मौत

Bihar Weather Live Update: बिहार के 12 जिलों में आंधी-तूफान के साथ कई इलाकों में होगी बारिश, गांवों में फैला कमला-बलान नदी का पानी

2:41 PM. 6 May 20 2:41 PM. 6 May

Bihar Weather Alert

मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है कि बिहार में आज बुधवार को 12 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है. सूबे के इन 12 जिलों के लिए ब्लू अलर्ट जारी किया गया है.

7:01 AM. 6 May 20 7:01 AM. 6 May

10 को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा

10 को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा जिसके कारण 10 और 11 मई को पंजाब के उत्तरी तथा पश्चिमी जिलों में गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावना है1

4:13 AM. 6 May 20 4:13 AM. 6 May

झारखंड : नहीं थमेगी बरसात

झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पिछले 10 दिनों से कहीं न कहीं बारिश हो रही है. सोमवार को राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई. इस दौरान अलग-अलग जगहों पर हुए वज्रपात से पांच बच्चों और एक महिला की मौत हो गयी. इधर, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 मई तक राज्य का मौसम ऐसा ही रहेगा.

4:13 AM. 6 May 20 4:13 AM. 6 May

बिहार : कई जिलों में बारिश

बिहार के कई जिलों में मंगलवार सुबह से तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, और तेज हवा चली. मौसम का हाल भी ऐसा ही रहेगा. कई जिलों में जोरदार बारिश हो सकतें है. बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली भी चमकेगी. इस बीच तेज हवा भी चलेगी. बारिश की वजह से जहां पहले ही गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है, वहीं अब किसान मूंग की फसल को भी नुकसान होने की आशंका जता रहें हैं. बिहार में बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत भी हुई है.

4:13 AM. 6 May 20 4:13 AM. 6 May

यूपी में बरसेंगे बदरा

यूपी में मौसम का मिजाज कई दिनों से बदला हुआ है. मौसम विभाग का अनुमान है की आज भी यहां आंधी-बारिश और तूफान का आलम रहेगा. इससे पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश हुई. लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद, बलिया, गोरखपुर और आसपास के जिलों में आंधी के साथ बारिश, हल्की बारिश हुई.

4:13 AM. 6 May 20 4:13 AM. 6 May

मध्य प्रदेश में कल भी आएगी आंधी-पानी

मौसम विज्ञानी का अनुमान है की मौसम मैं बदलाओ के कारण कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है. एमपी में रीवा, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, समेत कई जिले में अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान है.

4:13 AM. 6 May 20 4:13 AM. 6 May

दिल्ली-पंजाब का ऐसा रहेगा मौसम

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिर सकतें हैं.

2:41 PM. 6 May 20 2:41 PM. 6 May

उत्तराखंड में सर्दी जैसा आलम

उत्तराखंड में मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. कहीं कहीं बारिश भी हुयी और ओले भी पड़े. वहीं आंधी पानी के कारण किसान परेशान हैं. बारिश व ओलावृष्टि से फसल बर्बाद हो रहें हैं. फ़लों में आम, लीची, माल्टा, आड़ू, खुमानी को काफी नुकसान पहुंचा है. मौसम विभाग के अनुमान है की कई इलाकों में आज भी बारिश हो सकतीं है.

मुख्य बातें

Weather News updates Bihar, Jharkhand, Delhi, NCR, Uttar Pradesh, Rajasthan, MP: उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है. केरल के तटीय भाग से दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. विदर्भ से लेकर तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए तमिलनाडु तक विपरीत दिशा की हवाएँ आपस में टकरा रही हैं. इस कारण देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है. झारखंड में बीते कई दिनों से बारिश हो रही है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 मई तक झारखंड में मौसम ऐसा ही रहेगा. वहीं बिहार में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. कई इलाकों मे जोरदार बारिश भी हो रही है. झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), उत्तर प्रदेश (Weather Forecast UP), दिल्ली (Weather Forecast Delhi) सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानने के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >