इन राज्यों में होगी बारिश, 10 फरवरी तक का वेदर अपडेट आया

Weather Forecast : मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) , दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से 5–6 और 9–10 फरवरी को पश्चिमी हिमालय में कहीं-कहीं बारिश-बर्फबारी हो सकती है. जानें और क्या दी गई जानकारी.

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, 6 फरवरी तक हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं सुबह-रात घना कोहरा छाया नजर आ सकता है. 5–6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बल्तिस्तान व मुजफ्फराबाद में जबकि 6 फरवरी को हिमाचल-उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश के साथ–साथ बर्फबारी की संभावना है.

विभाग के अनुसार, 9–10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बल्तिस्तान, हिमाचल और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश-बर्फबारी के आसार हैं. 5 फरवरी को उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है.

राजस्थान का कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी. आईएमडी के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में आगामी तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा. राज्य के अधिकांश भागों में आगामी तीन से चार दिन तक न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होगी. वहीं एक नया पश्चिमी विक्षोभ आठ फरवरी की रात से उत्तर पश्चिम क्षेत्र को प्रभावित करेगा.

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में कहीं–कहीं घना कोहरा छाया रहा. इससे विजिबिलिटी कम हो गई. गुरुवार को यहां का अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. 6 फरवरी को आकाश में बादल छाए नजर आ सकते हैं. सुबह के वक्त कुछ इलाकों में कोहरा रह सकता है.

बिहार का कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2–3 दिन उत्तर बिहार के सीमावर्ती जिलों में कोहरा रहेगा. तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. दक्षिण बिहार में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलने से राहत मिलेगी. फिलहाल बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं.

यह भी पढ़ें : बिहार के 12 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट, भागलपुर में 9 डिग्री वाली कनकनी, जानें आपके शहर का हाल

एक बार फिर बदल सकता है झारखंड का मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड का मौसम एक बार फिर बदलने की संभावना है. राज्य के लगभग सभी जिलों में सुबह कुहासा छाया रहेगा और ठंडी हवा चलेगी. गढ़वा, पलामू व चतरा में घना कोहरा छाने की संभावना है. इस दौरान विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक रहने का अनुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >